{"_id":"5b0167ca4f1c1bde408b6a24","slug":"lucknow-metro-smart-card-user-get-discount-on-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ पैसे भी बचाएगा लखनऊ मेट्रो का गो-स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय के साथ पैसे भी बचाएगा लखनऊ मेट्रो का गो-स्मार्ट कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro
गो-स्मार्ट कार्ड से मेट्रो में सफर करने पर यात्रियों को किराए में सीधे दस प्रतिशत का फायदा मिलेगा। कार्ड के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार को एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
उन्होंने यात्रियों को बताया कि गो-स्मार्ट कार्ड वालों को टिकट के लिए लाइन नही लगानी होगी, कार्ड का उपयोग दूसरा व्यक्ति आपका संबंधी भी कर सकता है, कार्ड वापस करते समय यात्री अपनी जमा राशि भी वापस ले सकता है। ट्रेन के अंदर जाकर एलएमआरसी की टीम ने यात्रियों को कार्ड के फायदे बताए।
विज्ञापन