फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro run to be start in navratra.

योगी सरकार ने दिए संकेत, नवरात्र में दौड़ने लगेगी लखनऊ मेट्रो

Fri, 25 Aug 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro run to be start in navratra.
टेस्ट के दौरान मेट्रो संचालन

लखनऊ मेट्रो का कॉमर्शियल रन अब अगस्त में नहीं होगा। पितृपक्ष के बाद नवरात्र में मेट्रो का सफर आम जनता के लिए शुरू कराने की तैयारी है। प्रदेश सरकार से भी इसके संकेत दिए गए हैं। ऐसे में लखनऊ मेट्रो भी अपनी तैयारी में जुट गया है। इस बीच प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तारीख तय करने के लिए पीएमओ के लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि कॉमर्शियल रन को 24 अगस्त के बाद कोई भी तारीख मांगी गई थी। इसके बाद हुई बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया गया कि इसके लिए नवरात्र के दिनों में कोई तारीख तय कर ली जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
विज्ञापन


ऐसे में अब लखनऊ मेट्रो अगस्त के अंत तक कॉमर्शियल रन शुरू करने के दबाव से बाहर आ गया है। मेट्रो की टीम को भी 20 सितंबर के बाद कॉमर्शियल रन शुरू कराने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है। इससे पहले लखनऊ मेट्रो ने अगस्त में कॉमर्शियल रन शुरू होने की संभावना को देखते हुए पंफलेट और यात्रियों की सुविधा से जुड़े काम पूरे करने शुरू कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त से लगनी शुरू हुईं अटकलें

lucknow metro run to be start in navratra.

14 अगस्त को ही लखनऊ मेट्रो को आयुक्त मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) से टेस्ट पूरे होने के बाद सुरक्षा सर्टिफिकेट मिल गया था। इसके बाद कॉमर्शियल रन के लिए कारीडोर खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। सीएमआरएस का सर्टिफिकेट मिलने के बाद लखनऊ मेट्रो को उम्मीद थी कि अगस्त के अंत में कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा।

फिलहाल चार ट्रेनें ही चलेंगी
8.5 किमी के प्राथमिकता सेक्शन पर लखनऊ मेट्रो अभी चार ट्रेनें ही चलाएगा। इसमें दो-दो अप और डाउन रूट पर चलेंगी। इस बीच यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed