{"_id":"86bd3d30e92fdef52f84b9a91f9f638b","slug":"lucknow-metro-project-starts-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की हरी झंडी, अक्टूबर में ही शुरू होगा मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की हरी झंडी, अक्टूबर में ही शुरू होगा मेट्रो का काम
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में मेट्रो के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
संबंधित प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी देने के पहले केंद्र ने राज्य सरकार से राजधानी की जनसंख्या व कुछ अन्य जानकारियां मांगी हैं। इसके बाद परियोजना के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
अक्टूबर के आखिर तक राजधानी में मेट्रो के पहले चरण का काम शुरू होने के संकेत हैं। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत एनसीआर ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, डीएमआरसी के एमडी औैर शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने लखनऊ में मेट्रो शुरू करने को लेकर खासी रुचि दिखाई।
शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे दी गई है।
मंत्रालय ने मेट्रो चलाने पर आने वाले खर्च के लिए पैसे देने पर भी सहमति जताई है, लेकिन इससे पहले उन्होंने जनसंख्या से जुड़ी कुछ जानकारियां मांगी हैं।
ये जानकारियां सप्ताह भर के अंदर नगर निगम की तरफ से शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी जाएंगी। इसके बाद संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव आवास ने उम्मीद जताई है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक मेट्रो के पहले चरण का काम शुरू हो जाएगा।