{"_id":"695dfae9e475c4d5850fd200","slug":"lucknow-meat-shops-near-lucknow-airport-will-be-removed-nearby-buildings-will-be-inspected-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ हवाई अड्डे के पास की मीट की दुकानें हटेंगी... आसपास मौजूद इमारतों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ हवाई अड्डे के पास की मीट की दुकानें हटेंगी... आसपास मौजूद इमारतों की होगी जांच
Wed, 07 Jan 2026 12:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:17 PM IST
सार
लखनऊ हवाई अड्डे के चारों ओर अवैध निर्माण, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों और इमारतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मीट की दुकानों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षित हवाई संचालन के लिए चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के आसपास की मीट की दुकानों को हटाया जाएगा। एयरपोर्ट के चारों ओर अवैध निर्माण, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों और इमारतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ये निर्णय मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 स्थित सभागार में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए।
विज्ञापन
सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की भूमि पर लोग खेती कर रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पक्षी हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में उड़ते रहते हैं। मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी पूर्वी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर के साथ टीम बनाकर अतिक्रमण हटवाया जाएं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मीट की तीन दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। अपर जिलाधिकारी पूर्वी को इन्हें हटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग ने जारी की एसआईआर के बाद कच्ची लिस्ट, हट गए 2.89 करोड़ वोटरों के नाम; इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोटर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ब्रा में लगा पैच बता देगा स्तन कैंसर का खतरा, मोबाइल एप से जुड़ी होगी डिवाइस
ये मुद्दे भी उठे
- बिजनौर रोड, बिजनौर तिराहा, रहीमाबाद तथा अप्रोचिंग कानपुर रोड पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जलभराव की समस्या भी है।
- हवाई अड्डे के पास दूरदर्शन टावर व हाई वोल्टेज के बिजली के खंभे हैं। इनकी ऊंचाई ज्यादा होने से हवाई पट्टी के संपर्क मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। यह स्थिति विमान के सुरक्षित टेकऑफ व लैंडिंग के लिए संवेदनशील है।
- हवाई अड्डे के 20 किमी के दायरे व हवाई पट्टी के संपर्क मार्ग स्थित सभी ऊंची इमारतों पर लगे टावरों, सीढ़ियों की ऊंचाई की जांच कराई जाए।
- सभी टावरों व हाई वोल्टेज के खंभों पर इंडिकेटर लगवाए जाएं।
- एयरपोर्ट परिसर के चारों ओर पांच किमी में लेजर लाइट के इस्तेमाल व पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।