फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: MBBS student hanged himself, the case of Integral University

लखनऊ : एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगा दी जान, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का मामला

Fri, 10 Jun 2022 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Jun 2022 01:08 AM IST
सार

कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक मृतक मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। छात्र का मोबाइल जब्त कर कमरे सील कर दिया गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं परिजनों के कहने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: MBBS student hanged himself, the case of Integral University
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार शाम एमबीबीएस के छात्र अभिषेक दादर (26) ने फांसी लगा ली। साथी छात्रों ने उसे उतारकर परिसर के अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी है। परिवारीजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इंटीग्रल यूूनिवर्सिटी में देर शाम एमबीबीएस में पढ़ने वाले छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। फंदे से लटकता देख हॉस्टल में हड़कंप मच गया। देखते ही पूरे हॉस्टल के छात्र एकत्रित हो गए। वहीं कुछ छात्रों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बॉडी को फंदे से उतार कर परिसर के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुडंबा पुलिस को सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा
विज्ञापन


कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक मृतक मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। छात्र का मोबाइल जब्त कर कमरे सील कर दिया गया है। साथ ही परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं परिजनों के कहने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed