फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Maulana Jawad's car attacked in Karbala Abbas Bagh; Maulana sits on protest; supporters raise slogans

लखनऊ: कर्बला अब्बास बाग में मौलाना जवाद की गाड़ी पर हमला, धरने पर बैठे मौलाना; समर्थकों ने की नारेबाजी

Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

Maulana Jawad: मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने बताया कि कर्बला अब्बास बाग के प्रशासक होने के नाते वो अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर शाम को कर्बला का मुआयाना करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Lucknow: Maulana Jawad's car attacked in Karbala Abbas Bagh; Maulana sits on protest; supporters raise slogans
हमले के बाद धरने पर बैठे मौलाना सैयद कल्बे जवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिया वक्फ बोर्ड में दर्ज कर्बला अब्बास बाग में अवैध निर्माण की जानकारी पर सोमवार की शाम को पहुंचे मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी की गाड़ी पर आरोपियों ने हमला किया। आरोप है कि मौलाना के साथ अभद्रता करने के साथ ही मारपीट की कोशिश भी की गई। कर्बला के मुतवल्ली ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। वहीं, मौलाना जवाद ने कर्बला परिसर में धरना शुरू कर अवैध कब्जों को खाली करवाने और हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने पुलिस पर आरोपियों के साथ साठगाठ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


ठाकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग का वक्फनामा अवध के बादशाह मोहम्मद अली शाह के मंत्री रफीकुददौला सैयद इमाम अली खां ने 22 जनवरी 1845 में तैयार किया था। कर्बला अब्बास बाग और उसके वक्फनामे के मुताबिक कुल 4,70590 वर्गफीट जमीन शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के दफा 37 रजिस्टर में वक्फ नंबर 2596 पर दर्ज है। कर्बला की जमीन के बड़े हिस्से पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं, कर्बला के पीछे के हिस्से में लगातार अवैध प्लाटिंग की जा रही हैं। मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने बताया कि कर्बला अब्बास बाग के प्रशासक होने के नाते वो अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर शाम को कर्बला का मुआयाना करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी पुलिस को पहले दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कर्बला की जमीन पर कब्जा करवाने वालों ने मारपीट करने की कोशिश की और गाड़ी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि कर्बला की जमीन पर लगातार अवैध रूप से बगैर नक्शा पास कराए इमारतें बनाई जा रही हैं। एलडीए में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्बला के मुतवल्ली सैयद सारिम मेंहदी ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर पंकज, मुजम्मिल, शाजान, रचित टंडन, सिराज, काशान सहित 20 से 25 लोगों पर मौलाना जवाद, साथ अधिवक्ता और खुद पर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में मौलाना गाड़ी तोड़ने, गालियां देने, मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मौलाना जवाद की अगुवाई में मौलाना रजा हुसैन, मौलाना शबाहत रिजवी, मौलाना कमरुल हसन सहित कई मातमी अंजुमनों ने कर्बला अब्बास बाग में धरना देकर अवैध कब्जों का खाली करवाने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed