फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Marketing manager of a media group dies by hanging in a hotel; he had been missing for four days.

Lucknow: मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, चार दिन से थे लापता

Tue, 11 Aug 2026 09:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 11 Aug 2026 09:14 PM IST
सार

अमित ने रविवार रात करीब नौ बजे होटल इलीट में चेक इन किया था। सोमवार सुबह और दोपहर में वह कमरे से नहीं निकले थे। स्टाफ को जब संदेह हुए उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कुछ जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे अमित रस्सी से पंखे के सहारे लटके मिले।

विज्ञापन
Lucknow: Marketing manager of a media group dies by hanging in a hotel; he had been missing for four days.

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के विवेक खंड में सोमवार रात होटल इलीट में मूलरूप से कानपुर के साकेत नगर में जूही कॉलोनी में रहने वाले एक मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर अमित शर्मा (44) का शव लटका मिला। वह चार दिन से लापता थे। पुलिस ने घटनास्थल से उनका मोबाइल, लैपटॉप और बैग कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


अमित के भाई विजय ने बताया कि भाई वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर में मीडिया ग्रुप में कार्यरत थे। वह वहीं, पत्नी दीप्ति, बेटे अनय और सात्विक के साथ रहते थे। भाई काफी दिन से डिप्रेशन में थे। छह अगस्त को वह दफ्तर से मार्केटिंग के काम बात कह कर स्कूटर से निकल गए थे। वह जब काफी देर तक ऑफिस नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। कर्मचारी जब घर पहुंचे तो पत्नी ने उनकी खोजबीन शुरू की। वह पूछताछ करते हुए जब रायपुर बस अड्डे पर पहुंचीं तो उन्हें पति का स्कूटर खड़ा मिला। उन्होंने रायपुर थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगे भाजपा के युवा नेता, जेन-जी की समस्याओं को समझने की होगी कोशिश; सोशल मीडिया पर फोकस


रविवार रात में होटल में किया था चेक इन
इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अमित ने रविवार रात करीब नौ बजे होटल इलीट में चेक इन किया था। उन्हें कमरा नंबर (301) मिला था। सोमवार सुबह और दोपहर में वह कमरे से नहीं निकले थे। स्टाफ को जब संदेह हुए उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कुछ जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे अमित रस्सी से पंखे के सहारे लटके मिले।

सूचना पहुंची पुलिस ने खोजबीन की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके पर पड़ा मोबाइल स्विच ऑफ था। घटना की जानकारी उनकी पत्नी और लखनऊ में रह रहे ससुरालीजनों को दी गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक घरवालों ने कोई लिखित में तहरीर नहीं दी है। फिलहाल उनके मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed