फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Man arrested for killing his mother for not giving him money for alcohol

Lucknow: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी मां की हत्या, गिरफ्तार, दीवार से टकराया था सिर

Tue, 28 Oct 2025 07:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Oct 2025 07:18 PM IST
सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में हुई वारदात में आरोपी की बहन ने मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Man arrested for killing his mother for not giving him money for alcohol
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा निवासी विमला सिंह (80) की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी बेटे अतेंद्र को गिरफ्तार किया। तफ्तीश में सामने आया कि शराब के लिए रुपये न देने पर अतेंद्र ने मां को मारा-पीटा था और धक्का दे दिया था। दीवार से सिर टकराने की वजह से विमला की जान चली गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक ओमवीर सिंह चौहान ने आरोपी की बहन की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब का लती है। शनिवार को वह मां से शराब के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन वह मना कर रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेना ने किया राम मंदिर में ध्वजारोहण का ट्रायल, दिसंबर तक पूरी तरह से खुल जाएगा परिसर; 25 नवंबर को भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ' बयान पर बिफरीं मायावती, पूर्व भाजपा विधायक ने दिया था ये विवादित बयान


इस पर वह भड़क गया और मारपीट करने लगा। पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी अतेंद्र को हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से वह जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed