फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Major General Dr. Amit Devgan becomes Vice Chancellor of Atal University, is a pediatrician in the No

लखनऊ: मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन बने अटल विश्वविद्यालय के कुलपति, उत्तरी कमांड में हैं बाल रोग विशेषज्ञ

Wed, 21 Jan 2026 10:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Jan 2026 10:25 PM IST
सार

Dr. Amit Devgan: मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Major General Dr. Amit Devgan becomes Vice Chancellor of Atal University, is a pediatrician in the No
डॉक्टर अमित देवगन बने कुलपति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। डॉ. अमित देवगन कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल के लिए कुलपति पद पर रहेंगे।

विज्ञापन


कुलपति पद के लिए अंतिम साक्षात्कार 19 जनवरी को हुआ था। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा का कार्यकाल करीब चार महीने समाप्त हो चुका है। नए कुलपति की नियुक्ति तक राज्यपाल के निर्देश पर कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी निभा रहे थे। डॉ. अमित देवगन ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और पीडियाटि्रक्स में एमडी की उपाधि हासिल की। मेजर जनरल डॉ. देवगन सेना के शोध,शिक्षण और प्रबंध संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इससे पहले वह लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर के कॉलेज के कमांडेंट के तौर पर वर्ष 2023-24 में तैनात रह चुके हैं। डॉ. देवगन ने अगले सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की बात कही है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिपिन पुरी के बाद वह राजधानी में कुलपति बनने वाले दूसरे सेना के डॉक्टर बन गए हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेडिकल व्यवस्था के प्रमुख थे मेजर जनरल डॉ. देवगन

 मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने भारतीय सेना में कई अहम जिम्मेदारी संभाली हैं। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। इसमें वह मेडिकल व्यवस्था के प्रमुख थे। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका मुख्य मकसद अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय को गुणवत्ता के मामले मेंशिखर पर पहुंचाना है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानकों का पालन करके वह ऐसे चिकित्साकर्मी तैयार करना चाहते हैं जो हर जगह अपनी अलग छाप छोड़ें।

केजीएमयू में सेवा देंगे प्रो. संजीव मिश्रा
अटल विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. संजीव मिश्रा अब अपने मूल संस्थान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सेवाएं देंगे। प्रो. मिश्रा मूल रूप से इंडोक्राइन सर्जन हैं। कैंसर इलाज के क्षेत्र में उनका बड़ा नाम है। संस्थान में उनकी वापसी से कैंसर रोगियों को इलाज मिलने में और आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed