Lucknow: चालक को झपकी आने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटी, पांच की मौत
Purvanchal Expressway Accident :हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास हुआ। बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एपेक्स ट्रामा 2 में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बस चालक नशे में धुत था।
बस पंजाब के लुधियाना से दरभंगा, बिहार जा रही थी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस जौखंडी गांव के पास पहुंची थी। नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।
अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने लगे। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद 33 घायलों को एंबुलेंस से भिजवाया गया। सीएचसी गोसाईगंज में पांच घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मरने वालों में तीन बच्चे भी, शिनाख्त नहीं
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन बच्चों के अलावा एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी जाएगी।
हादसे के बाद भाग निकला चालक
बस पलटने के बाद नींद से जागा चालक फौरन बाहर निकला। आरोपी लोगों की मदद करने के बजाय वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बस चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बस के मालिक से संपर्क किया गया है। आरोपी चालक के मोबाइल नंबर के जरिए उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे अफसर, घायलों का लिया हाल
घटना की जानकारी पाकर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर, डीएम विशाख जी, परिवहन विभाग और यूपीडा के अफसर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की वजह पता लगाने के निर्देश दिए। अफसरों ने एपेक्स ट्रॉमा 2 जाकर घायलों का हाल लिया। शासन ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने भी अस्पताल पहुंचकर इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।
हादसे में ये हुए घायल
रूपेश, प्रभात, रोहित, सीतामढ़ी निवासी रंजय कुमार, रमन कुमार, फरमान, रेनू देवी, सितारा देवी, पानीपत से बिहार जा रहे गौरव कुमार ओम कार सिंह, रवींद्र कुमार, रघुनंदन, ऋषभदेव और राजू को हाथ में चोट आई है। इसके अलावा सुलेखा, पूनम, काव्या, संजू, गुंजा, सिद्धार्थ, अभिलाषा, शिव कुमार, प्रमोद, रविन्द्र कुमार, जितेंद्र सिंह, रेणु देवी, राजेंद्र कुमार, राजकुमारी, हरियाणा के राजा कुमार, नेपाल के परशुराम और विमल।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.