फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow mail devides in two parts in Lucknow.

चलते-चलते दो टुकड़ों में बंट गई लखनऊ मेल, यात्रियों में मची अफरातफरी

Fri, 16 Jun 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lucknow mail devides in two parts in Lucknow.
demo pic

चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई लखनऊ मेल आलमबाग गेट के पास दो टुकड़ों में बंट गई। कप्लर खुल जाने की वजह से इंजन बोगियों को पीछे छोड़कर रवाना हो गया।

विज्ञापन


इसका आभास होने पर दुर्घटना की आशंका से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई, इसके बाद इंजन को दोबारा बोगियों से जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार रात का है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल चारबाग रेलवे स्टेशन से रात 10.15 बजे रवाना हुई। ट्रेन कुछ दूरी तय करने के बाद रात 10.36 बजे आलमबाग गेट के पास पहुंची। यहां इंजन बोगियों से कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन में इंजन बोगियों को पीछे छोड़कर करीब 100 मीटर आगे निकल गया। जब बोगियों की रफ्तार कम हुई तो यात्रियों ने बोगियों से बाहर झांका तो इंजन नजर नहीं आया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

अफसर बोले, डिकप्लिंग की वजह से हुआ ऐसा

Lucknow mail devides in two parts in Lucknow.
लोको पायलट को इंजन लेकर आगे बढ़े महज एक मिनट ही हुआ होगा कि उसे पीछे बोगियां नजर नहीं आईं। उधर चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन को लखनऊ मेल के इंजन का बोगियों से अलग होने की सूचना मिली।

डीआरएम कार्यालय में तैनात आला अधिकारियों को सूचित किया गया। लोको पायलट ने इंजन को रिवर्स लिया और बोगियों तक लाया। इसके बाद ट्रेन को बोगी से जोड़ा गया और रात 10.54 बजे रवाना कर दी गई।

इस पूरी कवायद से ट्रेन 21 मिनट देरी की शिकार हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डिकप्लिंग की वजह से ऐसा हुआ। चूंकि ट्रेन की स्पीड कम थी और सही समय पर सूचना मिलने से स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया।

...तो बोगियों के डिरेल होने से हो सकता था बड़ा हादसा

Lucknow mail devides in two parts in Lucknow.
डेमो

आलमनगर गेट के पास कप्लर खुलने से लखनऊ मेल का इंजन आगे निकल गया। ऐसे में बोगियां डिरेल होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। लखनऊ मेल जिस वक्त आलमनगर गेट से गुजरी, उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम बताई जा रही है।

हालांकि, यात्रियों ने बताया कि जब कप्लर अलग हुआ, उसके कुछ सेकंड बाद ही उन्हें बोगियों की रफ्तार कम होती दिखी। जब बाहर झांका तो बोगी रुकती दिखी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसलिए ऐसा होने की गुंजाइश न के बराबर थी।

जब शताब्दी की आधी बोगियां रह गई थीं स्टेशन पर
23 अप्रैल, 2016 को लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस का कप्लर भी खुल गया था, जिससे आधे कोच प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए थे और आधी बोगियों के साथ ट्रेन रवाना होने लगी थी।

हालांकि बाद में रेलवे अधिकारियों ने बताया था कि कोच नम्बर सी-7 में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस  वजह से उसे ट्रेन से अलग किया गया था। कपलिंग हटाकर कोच को यार्ड में ले जाने केलिए शताब्दी को रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed