फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: दोपहर से शाम तक छिटपुट बरसे बदरा, 24 जनवरी से लखनऊ में यलो अलर्ट

Mon, 23 Jan 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। सुबह अच्छी धूप खिली...। दोपहर 2 बजे बादल छाए। ढाई बजे बूंदाबांदी...। शाम तक छिटपुट बारिश का दौर...। रविवार को दिनभर यूं ही मौसम का मिजाज बदलता रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में 0.3 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, 24 से 27 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों के साथ ही लखनऊ में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर मौसम के बदलते तेवरों के बीच अधिकतम पारा मामूली गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री की की उछाल के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 तो न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का कारण एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभों का सक्रिय होना है। एक अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में तो दूसरा जम्मू व उसके आसपास सक्रिय है। इसके कारण दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। नतीजा बारिश के रूप में सामने आ रहा है। पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक, 24 से 27 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों के साथ लखनऊ में भी यलो अलर्ट है। इस दौरान झंझावात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, इस स्थिति में 20 किमी. प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस तरह के संकेत मिलने पर लोगों को अलर्ट करने के लिए ही चेतावनी जारी की जाती है।
विज्ञापन

किसान खुश
बंथरा गांव के किसान बृज श्याम सिंह और सुमेर बताते हैं कि इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है। अगर ठीक-ठाक पानी गिर जाए तो नलकूप से सिंचाई का खर्च बच जाएगा। किसान कहते हैं कि बारिश तो अच्छी है, पर ओला पड़ने से फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed