{"_id":"63b5c51a41bb1a38cc348560","slug":"lucknow-lucknow-news-lko665075322","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक का सिर कूंचकर मार डाला, शहीद पथ के पास शव फेंक भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक का सिर कूंचकर मार डाला, शहीद पथ के पास शव फेंक भाग निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। युवक की सिर कूंचकर हत्या कर शव गोमतीनगर विस्तार इलाके के शहीद पथ के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 25 साल है। सिर पर गहरी चोट है। इसके कारण मौत हुई है। शिनाख्त के सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल की गई है।
एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास के मुताबिक, युवक के सिर के पिछले और अगले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि भारी वस्तु से वार किया गया है। दाहिने हाथ की कलाई में अनिल कुमार यादव गुदा हुआ है।
एडीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे के बाद युवक का शव फेंके जाने का पता चला है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक भी दिखाई पड़ा है, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं है।