फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW

Lucknow News: अवध शिल्पग्राम के पास 55 एकड़ में बनेगा हाईटेक कन्वेंशन सेंटर

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW
लखनऊ। अवध शिल्पग्राम के पास करीब 55 एकड़ में हाईटेक कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यहां बड़े कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। पहले इस प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के लिए वृंदावन योजना में भी संभावना तलाशी जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्पग्राम के पास इसे बनाए जाने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हाईटेक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए स्थल चयन की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा, कन्वेंशन सेंटर के लिए ऐसी जगह की तलाश की जाए, जहां पर कनेक्टिविटी और पर्याप्त भूमि की उपलब्धता हो। उन्होंने अवध शिल्पग्राम के पास जगह तलाशनेे को कहा। इससे शिल्पग्राम की सुविधाओं का भी कन्वेंशन सेंटर को फायदा मिलेगा। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पीपीपी मोड पर कराया जाएगा। उन्होंनेआवास विभाग के अधिकारियों को फिजबिलिटी और टेक्निकल रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम ने आवास विभाग के अफसरों को दिए टिप्स
-कन्वेंशन सेंटर में एग्जिबिशन सेंटर की भी व्यवस्था की जाए। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित सभी तकनीकी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इस सबका कार्ययोजना में ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कन्वेंशन सेंटर को बहुउपयोगी बनाया जाए। ताकि इसमें बड़े सांस्कृतिक, राजनीतिक, राजकीय, धार्मिक समारोह और गीत-संगीत के कंसर्ट पूरी भव्यता से आयोजित हो सकें। ओडीओपी, विशिष्ट खान-पान, लोककला, लोकसंगीत के प्रदर्शन की भी व्यवस्था हो।
-कार्ययोजना तैयार करने में इस क्षेत्र का अनुभव रखने वाली संस्थाओं व कंपनियों का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed