फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow live updates

LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर

Thu, 26 Dec 2013 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
lucknow live updates

योजना: राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 16 जिलों के लिए विशेष प्रचार वाहनों को विशेष सचिव, चिकित्सा सारिका मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे 1008 ग्राम पंचायतों व 115 शहरी वार्ड में प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन

समय:
दोपहर 2.30 बजे

मंत्रीजी के वादे:
साइंस कंन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की राज्य स्तरीय कार्यशाला में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि नए साल से सभी अस्पतालों में एक्स-रे की सुविधा फ्री मिलेगी। इसके अलावा, 108 की तर्ज पर 102 एंबुलेंस भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

समय:
गुरुवार दोपहर

शहर में मोर:
थाना वजीरगंज स्थित मशकगंज की घनी आबादी में एक मोर के पहुंचने से इलाके में हलचल रही। कबूतर पालने वाले स्थानीय असलम मियां ने पुलिस को सूचना दी। वहां से वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद अब उसे चिड़ियाघर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
दोपहर 2.30 बजे

धरना:
रसोइया कार्यकत्री कल्याण समिति के तहत लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में भारी तादाद मे रसोइया महिलाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। उनकी मांग है कि रसोइया चयन में पाल्य व्यवस्था खत्म की जाए और उनका मानदेय मनरेगा के बराबर 5000 रुपये प्रति माह किया जाए।
समय:
दोपहर 1.30 बजे

हड़ताल:
विनियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के 331 अनुमोदित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों की क्रमिक भूख हड़ताल आखिरकार 101वें दिन खत्म हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर।

समय:
दोपहर 1 बजे

सरकारी कामकाज:
नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर में पंजीयन के लिए कैंट एरिया में चार शिविर लगाए गए हैं। हालांकि, प्रचार-प्रसार की कमी से पहले दिन ही सन्नाटा पसरा हुआ है।
समय: सुबह 11 बजे

दुर्घटना:
गोसाईंगंज में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
समय: गुरुवार सुबह

धरपकड़: मोहनलालगंज में मंत्री के करीबी 14 युवक जेल भेजे गए।
समय: गुरुवार सुबह

हादसा: सऊदी अरब में नौकरी करने वाले कैंट निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी ख्ाबर।
समय: बुधवार रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed