{"_id":"6a507277d0eac69a1e08fc72","slug":"lucknow-lda-sends-notices-to-70-major-hotels-approved-maps-and-documents-must-be-produced-within-15-days-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 70 बड़े होटलों को एलडीए ने भेजा नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे स्वीकृत मानचित्र और दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 70 बड़े होटलों को एलडीए ने भेजा नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे स्वीकृत मानचित्र और दस्तावेज
Fri, 10 Jul 2026 09:47 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:47 AM IST
सार
एक सप्ताह पहले मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अवैध निर्माणों की समीक्षा की थी। इसमें बिना अग्नि सुरक्षा वाले और अवैध निर्माण वाले होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, लॉन और बैंक्वेट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब एलडीए ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवैध निर्माण को लेकर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद एलडीए ने शहर के करीब 70 बड़े होटलों को नोटिस जारी किया है। इन होटलों को 15 दिनों के भीतर स्वीकृत मानचित्र और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अलीगंज अग्निकांड के बाद शहर में होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अवैध निर्माणों की समीक्षा की थी। इसमें बिना अग्नि सुरक्षा वाले और अवैध निर्माण वाले होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल, लॉन और बैंक्वेट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में बारिश की साथ बरसी आफत भी, हुईं 14 मौतें, 46 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट; इन जिलों में स्कूल हुए बंद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - देर रात नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए डिटेल
बैठक में एलडीए इंजीनियरों ने दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद लखनऊ में हुए सर्वे की रिपोर्ट भी रखी। इस रिपोर्ट में अवैध निर्माण करने वाले और अग्नि सुरक्षा मानकों पर फेल 122 होटल, रेस्टोरेंट आदि के नाम थे। अब पहले चरण में इनमें से 70 होटलों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या गोमतीनगर इलाके के होटलों की है।