{"_id":"697cce0d8559176f4f0febf7","slug":"lucknow-lawyers-involved-in-a-fight-one-was-trapped-in-a-car-and-dragged-for-200-meters-the-incident-occurr-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अधिवक्ताओं में मारपीट, कार में फंसाकर 200 मीटर घसीटा; यूपी दर्शन पार्क के सामने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अधिवक्ताओं में मारपीट, कार में फंसाकर 200 मीटर घसीटा; यूपी दर्शन पार्क के सामने की घटना
Fri, 30 Jan 2026 08:58 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:58 PM IST
सार
गोमतीनगर में यूपी दर्शन पार्क के सामने दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने कार में फंसाकर 200 मीटर तक घसीटने और लूट का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
गोमतीनगर में बुधवार को दो अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर उसे अगवा करने की नीयत से कार में फंसाकर 200 मीटर तक घसीटने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
रकाबगंज निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे वह बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक बेटा चला रहा था। आरोप है कि यूपी दर्शन पार्क के सामने कार सवार महानगर के अधिवक्ता शौर्य ज्योति सिंह व उसके साथी भरत ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
संजय का आरोप है कि उन्होंने विरोध किया तो ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे भरत ने अगवा करने के इरादे से उन्हें कार में घसीट लिया। उनका आधा शरीर बाहर लटक गया। इस बीच शौर्य ने कार भगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के पीछा करने पर आरोपियों ने 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद उन्हें करीब दो सौ मीटर दूर चलती कार से फेंक दिया।
विज्ञापन
उधर, शौर्य का आरोप है कि संजय शराब के नशे में थे। उनका बेटा गलत तरीके से बाइक चला रहा था। उनकी कार से बाइक टकराने से बची थी। जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उनकी और भरत की पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि संजय ने भरत की चेन लूटने के साथ कार का शीशा भी ईंट से तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक बाइक और कार में टक्कर हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। शौर्य, भरत, संजय व उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।