फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Late evening thunderstorms caused lightning, broken electricity and trees fell on vehicles.

लखनऊ : देर शाम आंधी-बारिश ने गुल की बिजली, कहीं टूटे बिजली के तार तो कहीं गाड़ियों पर गिरे पेड़

Thu, 13 May 2021 12:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 May 2021 12:46 PM IST
सार

सुबह से तेज धूप के बाद बुधवार देर शाम मौसम पलटा और तेज आंधी, गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे पहले धूल भरी आंधी ने थोड़ी दिक्कत बढ़ाई। इससे कहीं कारों पर पेड़ गिरे तो कहीं तार टूटने से बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
Lucknow: Late evening thunderstorms caused lightning, broken electricity and trees fell on vehicles.
आंधी-पानी के बाद गिरे हुए पेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुबह से तेज धूप के बाद बुधवार देर शाम मौसम पलटा और तेज आंधी, गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे पहले धूल भरी आंधी ने थोड़ी दिक्कत बढ़ाई। इससे कहीं कारों पर पेड़ गिरे तो कहीं तार टूटने से बिजली गुल हो गई। कुछ इलाकों में तो उपकेंद्र से ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। हालांकि, ठंडी हवाओं से लोगों ने दिनभर की गर्मी के बाद थोड़ी राहत महसूस की।

विज्ञापन


रात आठ बजे से पहले अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। इसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। गोमतीनगर के विवेकखंड में घर के बाहर खड़ी कार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव 
मौसम बुलेटिन के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान बुधवार को 37.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। रात का पारा 26.5 रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग बीते कई दिनों से लगातार आंधी-पानी और तेज हवाएं चलने के आसार जता रहा था। इसी क्रम में बुधवार को मौसम बदला और 30-40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, अभी प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम में ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे से अधिक समय तक गुल रही बत्ती
शहर में रात करीब आठ बजे धूल भरी आंधी आने और बाद में बारिश के बाद एक घंटे तक अधिकतर इलाके अंधेरे में रहे। इसमें डालीबाग, जॉपलिन रोड, गोमती नगर जैसे वीआईपी इलाके भी प्रभावित हुए। कुछ इलाकों में उपकेंद्र की आपूर्ति बंद किए जाने तो कुछ इलाके में हाईटेंशन के तार टूटने के कारण बिजली संकट हुआ। रात करीब नौ बजे से आपूर्ति बहाल होना शुरू हुई। जबकि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद, काकोरी, बंथरा, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और निगोहां आदि इलाके देर रात तक अंधेरे में रहे। शहरी क्षेत्र में आशियाना, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, आलमबाग, तालकटोरा रोड, राजाजीपुरम, सहादतगंज, चौक, नक्खास, ठाकुरगंज, अमीनाबाद, चारबाग, हुसैनगंज, हजरतगंज, तेलीबाग, छावनी, गोमती नगर, इंदिरा नगर, सर्वोदय नगर, चिनहट ,फैजाबाद रोड, जानकीपुरम, विकास नगर, सीतापुर रोड , त्रिवेणी नगर, महानगर, अलीगंज, खदरा आदि इलाके बिजली संकट की चपेट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed