फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Lakhs of fraudsters arrested for being close to Railway Minister, in the name of getting jobs in Railways, two fraudsters cheated many unemployed

लखनऊ : रेल मंत्री का करीबी बता लाखों ठगने वाला गिरफ्तार, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो जालसाजों ने कई बेरोजगारों को ठगा

Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
सार

अलीगंज पुलिस ने रेल मंत्री को अपना करीबी बता लाखों की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों को ठगा था।

विज्ञापन
Lucknow: Lakhs of fraudsters arrested for being close to Railway Minister, in the name of getting jobs in Railways, two fraudsters cheated many unemployed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगंज पुलिस ने रेल मंत्री को अपना करीबी बता लाखों की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों को ठगा था। रुपये हासिल करने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिए। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया था। करीब 17 महीने बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, सीतापुर के सरवा जलालपुर निवासी मनोज कुमार ने सितंबर 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया कि गाजीपुर के मोहनपुरा निवासी नित्यानंद राय और उसके साथी झारखंड के रांची बिरसा चौक प्रकाशनगर के अभिषेक राय ने कई लोगों से ठगी की। आरोप था कि नित्यानंद ने डोनेशन के रूप में तीन लोगों से 15 लाख रुपये लिए। इसके अलावा कुछ रुपये अलीगंज के कपूरथला स्थित यूनियन बैंक के खाते में जमा कराए। जिन लोगों से रुपये लिये थे, उनको रेलवे की ग्रुप डी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बताया कि उनको रेल मंत्री के कोटे से नौकरी दिलाएंगे। 
विज्ञापन


संजय नाम के युवक को पं. बंगाल के आसनसोल डीआरएम कार्यालय में ज्वॉनिंग कराई। इसके बाद जालसाजों ने तीन लोगों को फर्जी ज्वॉनिंग लेटर दिए। सर्विस बुक, आईडी कार्ड भरवाया। इसे दिखाया तो था लेकिन दिया नहीं। इसके बाद सभी को प्रशिक्षण के लिए स्टेशनों पर घुमाते रहे। पीड़ितो को जब ठगी का अहसास हुआ तो मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, मुख्य आरोपी नित्यानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed