{"_id":"6255a4b23c8dd26b4b665bbe","slug":"lucknow-laborer-hanged-video-made-to-show-girlfriend-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मजदूर ने लगाई फांसी, प्रेमिका को दिखाने के लिए बनाया वीडियो, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मजदूर ने लगाई फांसी, प्रेमिका को दिखाने के लिए बनाया वीडियो, पुलिस कर रही जांच
Tue, 12 Apr 2022 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:41 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने प्रेमिका को दिखाने केलिए खुदकुशी का वीडियो भी बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर विकास सोनी (21) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने प्रेमिका को दिखाने केलिए खुदकुशी का वीडियो भी बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस सुशांत गोल्फ सिटी, अनुकृति शर्मा के मुताबिक कानपुर देहात के रुरा गांव निवासी विकास सोनी ओमेक्स एवेन्यू के टावर नंबर-4 में निर्माणाधीन फ्लैट के अंदर रहकर काम करता था। सोमवार की शाम वह खाना खाकर अपने कमरे में गया। छत के कुंडे से रस्सी से लटक के आत्महत्या कर ली। भाई सोनू के मुताबिक उसका किसी लड़की से प्रेम करता था। वह किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद खुदकुशी कर ली। प्रशिक्षु आईपीएस के मुताबिक विकास का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपनी प्रेमिका को दिखाने के लिये अपनी मौत का वीडियो भी बनाया था इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन