{"_id":"67952b7dfc8b79c58c0811e8","slug":"lucknow-kgmu-vice-chancellor-prof-sonia-nityananda-honored-with-padmashree-father-has-also-achieved-this-di-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान, पिता ने भी हासिल की थी ये उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान, पिता ने भी हासिल की थी ये उपलब्धि
Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM IST
सार
Prof. Sonia Nityananda: प्रो. सोनिया ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सभी का आभार जताया है। वे प्रो. सरोज चूड़ामणि के बाद केजीएमयू की बागडोर संभालने वाली दूसरी महिला कुलपति हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को पद्मश्री सम्मान
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पिता डॉ. नित्यानंद की तरह पद्मश्री पुरस्कार हासिल करके लखनऊ का नाम रोशन किया है। डॉ. सोनिया गर्भनिरोधक दवा सहेली के जनक और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान के मशहूर वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. नित्यानंद की बेटी हैं। प्रो. सोनिया नित्यानंद के नाम एसजीपीजीआई में हिमेटोलॉजी विभाग शुरू करने की बड़ी उपलब्धि भी है।
विज्ञापन
प्रो. सोनिया ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सभी का आभार जताया है। वे प्रो. सरोज चूड़ामणि के बाद केजीएमयू की बागडोर संभालने वाली दूसरी महिला कुलपति हैं। इससे पहले वे लोहिया संस्थान की निदेशक भी रह चुकी हैं। प्रो. सोनिया ने पढ़ाई केजीएमयू से ही की है।
विज्ञापन
इस समय वे मूलरूप से एसजीपीजीआई में हिमेटोलॉजी विभाग की शिक्षक हैं। पद्मश्री के लिए उनका चयन होने पर केजीएमयू, लोहिया संस्थान के साथ ही एसजीपीजीआई में भी खुशी की लहर है। केजीएमयू में उन्हें सर्वश्रेष्ठ मेडिकल विद्यार्थी के रूप में चांसलर पदक भी दिया था। उन्हें बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से वर्ष 2003-04 के लिए राष्ट्रीय जैव विज्ञान कॅरियर पुरस्कार, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की ओर से यंग वैज्ञानिक पुरस्कार, एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया, डॉ. जेसी पटेल, डॉ. बीसी मेहता पुरस्कार और डॉ. एनएन गुप्ता स्वर्ण पदक भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
ये हैं केजीएमयू के अब तक पद्म पुरस्कार विजेता
पद्म विभूषण :डॉ. एएस पेंटल
पद्मभूषण
डॉ. अनिल कोहाली, डॉ. बीएन टडन, डॉ. एमपी मेहरे, डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. पीएन टंडन, डॉ. आरके कराली
पद्मश्री
डॉ. एएस पेंटल, डॉ. एडी इंजिनियर, डॉ. अनिल कोहली, डॉ. आत्म प्रकाश, डॉ. बीबी भाटिया, डॉ. बीएन सिन्हा, डॉ. कमल जीत सिंह पाल, डॉ. एमके गोयल, डॉ. महेंद्र भंडारी, डॉ. एमपी मेहरे, डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. पीएन वाही, डॉ. पीडी निगम, डॉ. पी चंद्रा, डॉ. आरवी सिंह, डॉ. रमेश निगम, डॉ. आरके कराली, डॉ. पीएन टंडन, डॉ. आरवीएस यादव, डॉ. राज बावेजा, डॉ. एसके कोचर, डॉ. एमसी पंत, डॉ. मंसूर हसन, डॉ. रविकांत, डॉ. एसएन कुरील, डॉ. सब्य साचि सरकार, डॉ. प्रवीन चंद्रा