{"_id":"62872a53427b8531ea1fd800","slug":"lucknow-keshav-prasad-maurya-said-61-rivers-of-the-state-will-be-revived-through-mnrega-20-rivers-of-bundelkhand-will-also-be-included-in-the-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की 61 नदियों का मनरेगा से होगा पुनरुद्धार, बुंदेलखंड की 20 नदियां भी योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की 61 नदियों का मनरेगा से होगा पुनरुद्धार, बुंदेलखंड की 20 नदियां भी योजना में शामिल
Fri, 20 May 2022 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 11:12 AM IST
सार
कहा कि विलुप्त होने के कगार पर पहुंच रही नदियों का पुनरुद्धार करना जल संरक्षण के दृष्टि से बहुपयोगी सिद्ध होगा और मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग ने बुंदेलखंड की 20 नदियों सहित 61 नदियों के पुनरुद्धार की योजना बनाई है। इस कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने की रणनीति पर काम किया जाए। मौर्य बृहस्पतिवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में इस योजना की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विलुप्त होने के कगार पर पहुंच रही नदियों का पुनरुद्धार करना जल संरक्षण के दृष्टि से बहुपयोगी सिद्ध होगा और मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। इस कार्य से पीने व सिंचाई के लिए पानी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसका कृषि, वानिकी आदि पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं इनके निकटवर्ती तालाब, पोखर भी इन नदियों के पानी से भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास विभाग अधिकारियों ने बताया कि नदियों के पुनरुद्धार कार्य में आईआईटी कानपुर व वाराणसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से सलाह लेने की योजना भी बनाई गई है। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 से नदियों के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है। अब तक 2,618 किमी लंबाई में नदियों का पुनरुद्धार का कार्य कराते हुए 13,205 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन