{"_id":"62278eba4911551a7b0f673c","slug":"lucknow-keshav-maurya-said-akhilesh-is-accusing-in-panic-and-panic-of-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : केशव मौर्य ने कहा, हार की बौखलाहट और घबराहट में आरोप लगा रहे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : केशव मौर्य ने कहा, हार की बौखलाहट और घबराहट में आरोप लगा रहे अखिलेश
Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
सार
अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार में वापसी देखने के बाद सपा के गुंडे, अपराधी, ठगबंधन के सहयोगी बौखलाए हुए है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में सपा की करारी हार नजर आ गई है। हार की बौखलाहट और घबराहट में अखिलेश यादव निर्वाचन आयोग और अधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार में वापसी देखने के बाद सपा के गुंडे, अपराधी, ठगबंधन के सहयोगी बौखलाए हुए है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष और उनके सहयोगी आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दस मार्च तक धैर्य रखना चाहिए। जनता ने जो भी जनादेश दिया है वह सामने आएगा। आयोग और अधिकारियों पर आरोप लगाना अखिलेश को शोभा नहीं देता है। केशव ने उत्तर प्रदेश में पहली बार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए आयोग और जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा और विकास चाहती है। डबल इंजन की सरकार के कामकाज से खुश है। केशव ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के सपने में किसी ने आकर कहा होगा कि अखिलेश बंद करो 22 में प्रयास, प्रयास करना अब 27 में क्योंकि साइकिल गई नुमाइश में।
विज्ञापन