फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Keshav Maurya said, Akhilesh is accusing in panic and panic of defeat

लखनऊ : केशव मौर्य ने कहा, हार की बौखलाहट और घबराहट में आरोप लगा रहे अखिलेश

Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार में वापसी देखने के बाद सपा के गुंडे, अपराधी, ठगबंधन के सहयोगी बौखलाए हुए है।

विज्ञापन
Lucknow: Keshav Maurya said, Akhilesh is accusing in panic and panic of defeat
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में सपा की करारी हार नजर आ गई है। हार की बौखलाहट और घबराहट में अखिलेश यादव निर्वाचन आयोग और अधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार में वापसी देखने के बाद सपा के गुंडे, अपराधी, ठगबंधन के सहयोगी बौखलाए हुए है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष और उनके सहयोगी आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दस मार्च तक धैर्य रखना चाहिए। जनता ने जो भी जनादेश दिया है वह सामने आएगा। आयोग और अधिकारियों पर आरोप लगाना अखिलेश को शोभा नहीं देता है। केशव ने उत्तर प्रदेश में पहली बार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए आयोग और जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा और विकास चाहती है। डबल इंजन की सरकार के कामकाज से खुश है। केशव ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के सपने में किसी ने आकर कहा होगा कि अखिलेश बंद करो 22 में प्रयास, प्रयास करना अब 27 में क्योंकि साइकिल गई नुमाइश में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed