फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Kept him hungry and thirsty the whole day ... then postponed the operation.

Lucknow: दिनभर भूखे-प्यासे बैठाए रखा ... फिर टाल दिया ऑपरेशन, आंख की सर्जरी कराने पहुंची थी महिला

Fri, 11 Jul 2025 09:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Jul 2025 09:38 AM IST
सार

कर्मचारी की लापरवाही से महिला को परेशान होना पड़ा। मामले में नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी मरीज के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना भूल गया था।

विज्ञापन
Lucknow: Kept him hungry and thirsty the whole day ... then postponed the operation.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ पीजीआई में बुधवार को आंख की सर्जरी कराने पहुंची आयुष्मान लाभार्थी महिला को दिनभर भूखा-प्यासा बैठाए रखने के बाद शाम को ऑपरेशन टाल दिया गया। कर्मचारी की लापरवाही से उनके दस्तावेज अपलोड नहीं हो सके थे। परिजनों ने निदेशक से शिकायत की। इसके बाद बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया गया। कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


पीजीआई के नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ. विकास को मरीज संध्या ने चार जुलाई को ओपीडी में दिखाया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की तारीख बुधवार नौ जुलाई दी। सात को संध्या भर्ती हो गईं। आयुष्मान काउंटर पर उन्होंने वायोमीट्रिक जांच करवा ली।
विज्ञापन


परिजनों ने उनका आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मेल कर दिए। बुधवार को ऑपरेशन के कारण संध्या को दिनभर भूखा रखा गया। हालांकि, पूरे दिन इंतजार के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया। पूछताछ में पता चला कि इसका पैसा संस्थान के खाते में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को काउंटर से पता चला कि ऑपरेटर अवनीश उनके दस्तावेज अपलोड करना ही भूल गया था। देर शाम फिर से सारी प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तब तक ऑपरेशन टल चुका था। परिजनों ने निदेशक से इसकी शिकायत की है। निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि लापरवाही करने वाले ऑपरेटर को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed