फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Kanpur express way will construct from march

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे मार्च से बनेगा : रक्षामंत्री राजनाथ

Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Kanpur express way will construct from march
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे मार्च से बनेगा : रक्षामंत्री राजनाथ
विज्ञापन

राजधानी से कानपुर के बीच बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण मार्च 2021 से शुरू हो जाएगा। साथ ही 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती पर किसान पथ पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। वे एयरपोर्ट से सीधे राजधानी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई फ्लाई ओवर और नए प्रोजेक्टों की जानकारी ली।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सबसे पहले सुल्तानपुर रोड पर चल रहे एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के कामों को देखने के लिए पहुंचे।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का निर्माण 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसी साल दिसंबर के अंत में 11 किमी लंबे किसान पथ को शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

751 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हो रहे किसान पथ से रोजाना 42 हजार वाहन गुजर सकेंगे। यहां पीडब्ल्यूडी 24 करोड़ रुपये खर्च कर दो किमी. लंबी एक सर्विस लेन बना रहा है।
फ्लाईओवर बनने के बाद भी यह सड़क स्थानीय वाहनों के उपयोग में रहेगी। किसान पथ सुल्तानपुर रोड से करीब दो किमी. पहले खत्म होना है। यहां से रायबरेली रोड की तरफ एनएचएआई एक सड़क भ्ी बनाएगा।
रेलवे लाइन के ऊपर देश का सबसे ऊंचा आरओबी बनाया
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने रक्षामंत्री को बताया कि किसान पथ पर रेलवे लाइन के ऊपर देश का सबसे ऊंचा आरओबी बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 12.7 मीटर है। ऐसा डबल डेकर ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके लिए 52 मीटर और 43.8 मीटर लंबे स्पान भी रखे गए। इस पर करीब 94.37 करोड़ खर्च हुए हैं।
2021 में पूरा होगा टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर
इसके बाद रक्षामंत्री टेढ़ी पुलिया चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर को देखने पहुंचे। अफसरों ने उन्हें जानकारी दी कि 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दो महीने में काम पूरा हो जाएगा और मार्च से पहले इसे शुरू किया जा सकता है। फ्लाईओवर का डिजाइन भी बदला गया है। पीयर कैप नहीं लगाने की वजह से पूरी जगह यातायात के उपयोग में रहेगी। इसका ऑडिट आईआईटी मुंबई से कराया जा रहा है। पांच स्पान का काम पूरा हो चुका है। दिसंबर के अंत तक सभी स्पैन रख लिए जाएंगे। करीब 2.5 किमी लंबे फ्लाईओवर पर 83 करोड़ का खर्च आ रहा है। करीब 25 हजार वाहन फ्लाईओवर से रोजाना गुजर सकेंगे।

इन प्रोजेक्टों की जानी हकीकत
रक्षामंत्री ने टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर, कुकरैल फ्लाईओवर, नाका फ्लाईओवर के काम देखे। नए प्रोजेक्टों खुर्रमनगर फ्लाईओवर, बिठौली क्रॉसिंग क्लोवर लीफ फ्लाईओवर, रेलवे प्रोजेक्टों की जानकारी भी विभागीय अधिकारियों से ली।
एक नजर में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे
- लंबाई : 63 किमी.
- 550 हेक्टेयर जमीन का होना है अधिग्रहण
- 4500 करोड़ आएगा खर्चा
- 45 मिनट में कानपुर पहुंचने का दावा
- एनएचएआई करेगा निर्माण
- लखनऊ में नादरगंज से होगी शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed