फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Joint Director of Health found dead in flat, fear of death due to heater

लखनऊ : फ्लैट में मृत मिलीं संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, हीटर की चपेट में आकर मौत होने की आशंका

Mon, 14 Feb 2022 07:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 07:27 PM IST
सार

एटा की रहने वाली डॉ. रंजना शर्मा स्वास्थ्य महानिदेशालय की संयुक्त निदेशक (भंडारण) पद पर तैनात थीं। वह महानगर कोतवाली क्षेत्र में निशातगंज के पास स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के फ्लैट में अकेले रहती थीं।

विज्ञापन
Lucknow: Joint Director of Health found dead in flat, fear of death due to heater
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य महानिदेशालय की संयुक्त निदेशक (भंडारण) डॉ. रंजना शर्मा का कई दिन पुराना शव रविवार को महानगर के ट्रांजिट हॉस्टल के उनके फ्लैट में मिला। शव का काफी हिस्सा जला था और पास में ही हीटर लगा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हीटर की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा की रहने वाली डॉ. रंजना शर्मा स्वास्थ्य महानिदेशालय की संयुक्त निदेशक (भंडारण) पद पर तैनात थीं। वह महानगर कोतवाली क्षेत्र में निशातगंज के पास स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के फ्लैट में अकेले रहती थीं। रविवार को डॉ. रंजना शर्मा के फ्लैट से दुर्गंध आने पर हॉस्टल के केयरटेकर ने महानगर कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो कमरे में हीटर के पास डॉ. रंजना का शव पड़ा मिला। एक हाथ व एक पैर बुरी तरह से झुलसा था। महानगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फ्लैट के सभी दरवाजे बंद मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि हीटर की चपेट में आने से ही डॉ. रंजना शर्मा की मौत हुई है। रविवार देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


15 दिन से नहीं निकली थीं फ्लैट से
डॉ. रंजना शर्मा एकांत में रहना पसंद करती थीं। रिश्तेदारों से भी अधिक बातचीत नहीं होती थी। राजाजीपुरम निवासी रिश्तेदार पंकज पाठक ने बताया कि डॉ. रंजना का विवाह हुआ था। मगर कुछ साल बाद ही पति से तलाक हो गया था। तब से वह अकेले ही रहती थीं। उनके दो भाई हैं। इनमें मनोज शर्मा दिल्ली में डॉक्टर हैं और रतन शर्मा बैडमिंटन कोच हैं। छानबीन में पता चला कि दिसंबर 2021 से वह ड्यूटी पर नहीं जा रही थीं। मनोज की आखिरी बार 11 जनवरी को डॉ. रंजना से बात हुई थी। जबकि ट्रांजिट हॉस्टल के लोगों से पता चला कि डॉ. रंजना को करीब 15 दिन से किसी ने बाहर निकलते नहीं देखा था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शव करीब तीन दिन पुराना होने की बात सामने आई है। जबकि मौत का कारण आग की चपेट में आकर झुलसना पाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में मिली ढेर सारी पूजन सामग्री
डॉ. रंजना शर्मा के कमरे में ढेर सारी पूजन सामग्री मिली है। इसमें काफी मात्रा में लौंग व कपूर था। पता चला है कि कुछ समय से वह पूजा में ही लीन रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed