{"_id":"67fa2d10f7926a4b4808a7ca","slug":"lucknow-integral-university-students-took-out-a-procession-in-support-of-palestine-three-arrested-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला जुलूस, तीन छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला जुलूस, तीन छात्र गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 04:33 PM IST
सार
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। जबकि, अन्य छात्र पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए। घटना नमाज के बाद गेट नंबर तीन के पास हुई।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को फिलिस्तीन का झंडा लेकर जुलूस निकाला। इतना ही नहीं फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी भी की। जानकारी मिली तो इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि विवि के छात्र हंगामा कर रहे थे। इस पर दिल्ली के शाहीन बाग फुरकान, अलीगढ़ के सिविल लाइन निवासी रेयान जिया, मुजफ्फरपुर चैनपुर बागड़ा निवासी जुनैद को गिरफ्तार किया गया है। मौके से दानिश व आजम बिलाल समेत कई छात्र भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- वक्फ बिल पर रार: राहुल गांधी के कुछ न बोलने पर भड़कीं मायावती, बोलीं- नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी कितनी उचित?
विज्ञापन
ये भी पढ़े- अयोध्या में खूनी खेल: युवक ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम को दी रूह कंपाने वाली मौत
इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि यूनिवर्सिटी के पास बनी मस्जिद में दोपहर की नमाज के बाद विवि के गेट नंबर तीन पर खड़े कुछ छात्रों ने फिलिस्तीन के झंडे के साथ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई है।