फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: India-South Africa match at Ekana on December 17, traffic diversion to be in effect on Wednesday

Lucknow: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को इकाना में मुकाबला, बुधवार को लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 15 Dec 2025 09:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Dec 2025 09:13 PM IST
सार

भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर से होने वाले मुकाबले के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ये डायवर्जन बुधवार को लागू रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow: India-South Africa match at Ekana on December 17, traffic diversion to be in effect on Wednesday
लखनऊ पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्य कुमार यादव व अर्शदीप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को होने वाले भारत- साउथ अफ्रीका के क्रिकेट मैच को लेकर यातायात में फेरबदल किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है।

विज्ञापन

- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड,रायबरेली रोड,कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन कमता तिराहा,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा,समतामूलक चौराहा,लालबत्ती चौराहा,करियप्पा चौराहा,तेलीबाग चौराहा,बाराबिरवा चौराहा व इंदिरा नहर चौराहा से किसान पथ होकर जा सकेगें।

विज्ञापन

- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से यातायात शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड,रायबरेली रोड,अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन बाराबिरवा चौराहा,बंगलाबाजार चौराहा,तेलीबाग चौराहा,करियप्पा चौराहा,लालबत्ती चौराहा,1090 चौराहा, दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर अपने जा सकेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

- सुलतानपुर मार्ग से आने वाली व जाने वाली बड़े वाहन सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ और अहिमामऊ से सुलतानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन कबीरपुर तिराहे से किसान पथ होते आ-जा सकेंगा।

- सुलतानपुर रोड की तरफ से आने वाले यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट कर लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे।

- उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड,कैंट रोड से बड़े वाहन बस,कामर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़ कर अहिमामऊ चौराहा,कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन मोहनलालगंज होते हुए तेलीबाग चौराहा,बाराबिरवा चौराहा,करियप्पा चौराहा व हरीकंशगढ़ी किसान पथ होते हुए जा सकेंगे।

- हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से यातायात अहिमामऊ चौराहा,शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन बस, कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा,सुलतानपुर रोड,रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग, बंगला बाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

- सीएमएस मोड़ सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ अंडरपास चौराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेंगा। यह वाहन सीएमएस मोड़ सुलतानपुर रोड से बांए अंसल होते हुए जा सकेंगे।

- कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट,पुलिस मुख्यालय,गोमतीनगर जाने वाले यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। (यह वाहन शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14.00 बजे से रात्रि में मैच खत्म होने तक यू-टर्न प्रतिबंधित रहेगा एवं अहिमामऊ रैंप से उतरकर मात्र बांयी ओर जाने की अनुमति होगी।)

- अहिमामऊ से प्लासियो की तरफ यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते हुए जा सकेंगे।


दोपहर दो बजे से रात नौ बजे के मध्य वाहनों का दबाव रहने की सम्भावना
1. मैच के कारण शहीद पथ पर दोपहर दो बजे से रात नौ बजे के मध्य वाहनों का दबाव रहने की सम्भावना है। दर्शकों के अतिरिक्त कानपुर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जाने वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

2. इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहन बस,कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा और इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिए यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीद पथ के स्थान पर अर्जुनगंज,कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।

3. 17 दिसंबर को रात में भारी,बड़े वाहनों का डायवर्जन, नो-इंट्री का समय रात्रि 11.00 बजे से न होकर उक्त क्रिकेट मैच के खत्म होने के बाद सामान्य होने तक रहेगा । इसके लिए ट्रैफिक कं नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed