फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow in alert mode against corona

कोरोना को लेकर लखनऊ में अलर्ट, पांच राज्यों से आये 125 लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार पर

Sat, 27 Feb 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
lucknow in alert mode against corona
लखनऊ। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ व दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इन राज्यों से राजधानी आए 125 लोगों की निगरानी करवाई रही है। ये लोग स्वास्थ्य विभाग के कमांड सेंटर से संपर्क में हैं और कोई भी लक्षण दिखने पर इनकी जांच होगी। वहीं, पॉजिटिव निकलने पर इन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। बाहर से आए इन लोगों की निगरानी के लिए मोहल्ला समिति को भी अलर्ट किया गया है। वहीं, कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर जांच के दौरान ट्रेवल हिस्ट्री भी ली जा रही है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जिले में कोरोना फिर न बढे़, इसके लिए गैर राज्यों व विदेशों से आने वालों को कमांड सेंटर से संपर्क में रखा जा रहा है। सर्विलांस टीम को इन लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है। टोल प्लाजा पर महाराष्ट्र, पंजाब या दिल्ली की ओर से आने वालों की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

होटल संचालकों को भेजनी होगी सूचना
सीएमओ ने बताया कि शहर के सभी होटलों को पत्र भेजा गया है। इन पांच राज्यों से आने वालों की पूरी डिटेल सीएमओ ऑफि स को देनी होगी। जानकारी न देने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई होगी। अब तक करीब 300 लोगों की जांच करवाई जा चुकी है, हालांकि कोई पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed