फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Imambara-Rumi Gate area becomes heritage zone, vehicles banned within 1.2 km radius

लखनऊ: इमामबाड़ा-रूमी गेट का इलाका बना हेरिटेज जोन, 1.2 किमी के दायरे में प्रतिबंधित हुए वाहन

Thu, 28 Nov 2024 08:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 08:38 AM IST
सार

Lucknow Imambara: यूपी की राजधानी लखनऊ में  टीले वाली मस्जिद से छोटा इमामबाड़ा तक हेरिटेज जोन बनाया जा रहा है। इस इलाके में वाहनों पर प्रतिबंध लग गया है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Imambara-Rumi Gate area becomes heritage zone, vehicles banned within 1.2 km radius
लखनऊ का रूमी गेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टीले वाली मस्जिद से छोटा इमामबाड़ा तक हेरिटेज जोन बनेगा। यहां पर सभी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। पैदल या गोल्फ कार्ट में इस 1.2 किमी के हेरिटेज जोन में घूमा जा सकेगा। इसको लेकर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को संबंधित विभाग के अफसरों संग बैठक की। हालांकि हेरिटेज जोन बनने के बाद ट्रैफिक मैनेजमेंट करना बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि चार पहिया, दो पहिया समेत अन्य वाहनों का हेरिटेज जोन में स्थायी रूप से प्रवेश बंद किया जाएगा। पर्यटक पैदल या गोल्फ कार्ट के जरिये यहां घूम सकेंगे। अगर वाहन चलेंगे तो पर्यटकों को दिक्कत होगी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को स्थायी पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस काम में नगर निगम भी मदद करेगा। पार्किंग उनके लिए बनाई जाएगी, जो लोग स्थल पर भ्रमण करने आएंगे। मंडलायुक्त ने दोनों पटरियों पर जो वाहन स्थायी रूप से खड़े हैं, उनको चिह्नित कर क्रेन की मदद से हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बढ़ेगी पार्किंग की क्षमता
हेरिटेज जोन के मद्देनजर घंटाघर के पीछे की पार्किंग की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ पॉइंट चिह्नित करके गोल्फ कार्ट व ई-रिक्शा के लिए स्टैंड विकसित किए जाएं। जरूरत के हिसाब से गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा ताकि हेरिटेज जोन की सुंदरता कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के आवागमन के रास्तों में बदलाव पर मंथन शुरू

Lucknow: Imambara-Rumi Gate area becomes heritage zone, vehicles banned within 1.2 km radius
बड़ा इमामबाड़ा पर अब नहीं बना सकेंगे रील। - फोटो : अमर उजाला।

जहां पर हेरिटेज जोन बनाया जा रहा है, उस मार्ग से काफी वाहन गुजरते हैं। खासकर पुराने लखनऊ का ट्रैफिक इधर से ही गुजरता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शहीद स्मारक की तरफ से चौक और ठाकुरगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को कन्वेंशन सेंटर, मेडिकल कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जिससे ये वाहन चौक चौराहे होते हुए आगे जा सकेंगे। उधर से आने वाले वाहन ठाकुरगंज की तरफ से मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए लिंब सेंटर व शहीद स्मारक की तरफ जा सकेंगे। बंधे की तरफ जाने वाले वाहन टीले वाली मस्जिद के पीछे की तरफ से आ-जा सकेंगे। फिलहाल इस तरह के डायवर्जन पर अफसर विचार कर रहे हैं। बाकी सर्वे करने के बाद डायवर्जन प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed