फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Husband gave triple talaq to wife for not fulfilling dowry demand, case filed against mother-in-law

Lucknow: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, सास-ससुर व पति पर मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jun 2025 01:11 PM IST
सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उससे बेटी को भी छीन लिया। मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Husband gave triple talaq to wife for not fulfilling dowry demand, case filed against mother-in-law
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर इंदिरानगर के खुर्रमनगर निवासी इस्मत जबी को पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और फिर पति ने तीन तलाक दे दिया। बुधवार को पीड़िता ने विकासनगर थाने में पति कामरानुल हक, सास तसनीम और ससुर अनवारुल हक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


इस्मत जबी के मुताबिक 10 जून वर्ष 2019 को उनका निकाह विकासनगर निवासी कामरानुल हक से हुआ था। उनके मुताबिक शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उनको दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं उन लोगों ने इस्मत को मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। काफी प्रयासों के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और इस्मत जबी फिर से ससुराल में रहने लगीं। कुछ दिन के बाद फिर से पति, सास व ससुर ने उनको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कामरानुल हक ने उनकी बच्ची को छीन लिया और घर से भगा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोर्ट परिसर से दहेज उत्पीड़न का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, दो सिपाहियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में जन्मा था ईरानी क्रांति का बीज: 1830 में किंतूर से ईरान गए थे खामनेई के दादा, पोते ने बदली मुल्क की तस्वीर


इसके बाद पीड़िता मायके आकर रहने लगीं। 4 सितंबर 2024 को कामरानुल हक पीड़ित के मायके पहुंचा और हंगामा करते हुए उनको तीन तलाक दे दिया। एसओ विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने केस दर्ज कराया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed