फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Huge ruckus at liquor shop, stone pelting and assault, police detained three people

Lucknow: शराब की दुकान पर जमकर हंगामा, पथराव-मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:06 AM IST
सार

शराब दुकान की कैंटीन संचालक मोनू व विश्राम खेडा गांव के ही युवक शिवकुमार के बीच शुक्रवार की रात लगभग दस बजे विवाद हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Huge ruckus at liquor shop, stone pelting and assault, police detained three people
शराब की दुकान पर देर रात हंगामा हो गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

मोहनलालगंज के विश्रामखेड़ा गांव स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर शुक्रवार की रात कैन्टीन संचालक व गांव के युवक के बीच रूपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। युवक ने गांव से अपने साथियों को बुलाकर कैन्टीन संचालक की पिटाई कर शराब की दुकान पर पथराव किया। गांव पहुंची पुलिस ने मारपीट करने में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

शराब दुकान की कैंटीन संचालक मोनू व विश्राम खेडा गांव के ही युवक शिवकुमार के बीच शुक्रवार की रात लगभग दस बजे विवाद हो गया। इस पर कैन्टीन संचालक ने अपने दोस्त अंकित व बाबू के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक अपने गांव गया और दस बारह लोगों के साथ वापस आकर कैन्टीन संचालक व उसके साथियों की पिटाई कर दी। शराब की दुकान पर पथराव किया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed