Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Horrific accident on Agra Expressway, bus going from Delhi to Bihar overturns,injured; driver and co

Lucknow : आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 12 घायल; चालक-परिचालक फरार

Fri, 24 Oct 2025 01:29 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:29 PM IST
सार

यात्रियों को बस कंपनी की दूसरी गाड़ी से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हादसे के बाद किरेन मशीन की मदद से बस को हटवाया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Horrific accident on Agra Expressway, bus going from Delhi to Bihar overturns,injured; driver and co
एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

काकोरी में एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट एसी बस (यूपी 80 जेटी 8664) शुक्रवार तड़के आगे चल रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायल यात्रियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक गंभीर रूप से घायल यात्री को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा होने के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग निकले।

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक बस में 50 यात्री सवार थे। बस यात्रियों को दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरनगर (बिहार) लेकर जा रही थी। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे जब बस आगरा एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले मेहंदी नगर गांव के सामने अंडरपास के पास पहुंची तभी आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। थोड़ी देर में काकोरी पुलिस, एसीपी काकोरी, दमकलकर्मी और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। बस में फंसे हुए यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी काकोरी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


11 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि घटना के बाद से बस चालक और परिचालक भागे हुए हैं। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि सागर को गंभीर चोट लगी है। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। ममता व आरव मां-बेटे हैं, जबकि राकेश व काजल पति-पत्नी हैं।


ये लोग घायल हुए
सागर कुमार, गया (बिहार)
राजा कुमार, मुजफ्फरनगर (बिहार)
बद्री शाह, मुजफ्फरनगर (बिहार)
ममता कुमार, मुजफ्फरनगर (बिहार)
आरव, मुजफ्फरनगर (बिहार)
प्रीति, सहरसा (बिहार)
विक्की कुमार, मोतिहारी (बिहार)
रोशनी, मोतिहारी (बिहार)
अरविंद कुमार, संतकबीरनगर (यूपी)
राकेश, हमीरपुर सिसोला (यूपी)
काजल, हमीरपुर सिसोला (यूपी)
नरेश, पश्चिम बंगाल

चालक को आई झपकी और हो गया हादसा
काकोरी पुलिस का कहना है कि चालक व परिचालक के भाग जाने से हादसे की असली वजह पता नहीं चल सकी है। यात्रियों से बातचीत करने पर यह बात सामने कि बस चालक को अचानक से झपकी आई और वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। आगे चल रहे ट्रक में मामूली टक्कर हुई थी। इसके बाद बस चालक ने स्टेयरिंग काटने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed