फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Home Minister Amit Shah said, the alliance of BJP and Nishad Party will cross 300 in the 2022 elections.

UP Elections 2022: लखनऊ में बोले शाह- भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन की होगी जीत, 2022 में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी

Fri, 17 Dec 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Dec 2021 08:45 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने निषाद समाज से अपील की कि वह गली-गली जाकर मोदी का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पिछड़ों के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया। पिछले चुनाव में भी भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन था। ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इस बार फिर सरकार बनानी है।
 

विज्ञापन
Lucknow: Home Minister Amit Shah said, the alliance of BJP and Nishad Party will cross 300 in the 2022 elections.
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में निषाद पार्टी की संयुक्त महारैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और निषाद समाज मिलकर 300 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली भाजपा सरकार  निषाद समाज के एजेंडे को पूरा करेगी। शुक्रवार को राजधानी स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में भाजपा और निषाद पार्टी की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ संयुक्त रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने निषाद समाज सहित पिछड़े वर्ग को अधिकारों से वंचित रखने के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की मौजूदगी में आयोजित रैली में अमित शाह ने श्रीराम की जयकार और  निषाद राज को प्रणाम करते हुए भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कहा कि वनवास पर निकले भगवान राम को श्रृंगवेरपुर में पेड़ के नीचे सोता हुआ देखकर निषाद राज की आंखों से आंसू की धारा बह गई थी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बनने दिया, अयोध्या में भी वर्षों तक रामलला तिरपाल में विराजमान रहे थे। लेकिन 2019 में निषाद पार्टी के गठबंधन से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गई और जल्द ही गगनचुंभी राम मंदिर बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस ने किया पिछड़ों के साथ छल
अमित शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने देश व प्रदेश में कई वर्षों तक शासन किया। लेकिन कभी दलित, वंचित, गरीब और पिछड़े वर्ग के हित की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने कभी निषाद समाज सहित पिछड़े समाज के हित की बात नहीं की। उन्होंने दूसरी जातियों के साथ छल कर केवल अपने परिवार और जाति का भला किया। वहीं मोदी सरकार में गरीबों को घर, शौचालय, गैस कनेक्शन और स्वास्थ्य बीमा मिला। वहीं योगी सरकार में पीने का पानी, बिजली का कनेक्शन मिला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने निषाद समाज के लिए अलग से मत्स्य मंत्रालय गठित किया गया है। उस मंत्रालय के जरिये 20 हजार करोड़ की योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1,151 करोड़ रुपये के मत्स्य बीज वितरित किए जा रहे है। 5,900 मछुआरों को क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं, आगे सभी मछुआरों को क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा बसपा देती थी गुंडों को संरक्षण
अमित शाह ने कहा कि बसपा और सपा के शासन में माफिया और गुंड़ों को सरकार का संरक्षण मिलता था। लेकिन योगी सरकार में माफिया को उखाड़ फेंका है। अब माफिया प्रदेश से पलायन कर गए है।

कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देना है
अमित शाह ने निषाद समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा का सफाया करने और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोग गांव-गांव और शहर-शहर मोदी-योगी का संदेश लेकर फैल जाएं और 300 पार सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाएं।

निषाद समाज और भाजपा के गठबंधन से ध्वस्त हुआ था बुआ-बबुआ का महागठबंधन : योगी

Lucknow: Home Minister Amit Shah said, the alliance of BJP and Nishad Party will cross 300 in the 2022 elections.
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में निषाद पार्टी की संयुक्त महारैली में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को ही विवादित बना दिया था और भगवान राम और निषाद राज की मैत्री के प्रतीक श्रृंगवेरपुर को भूला दिया था। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा की सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू किया गया है और श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषाद राज की मैत्री का स्मारक बनाया जा रहा है। भाजपा और निषाद पार्टी की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन में 2019 लोकसभा चुनाव में बुआ-बबुआ के महागठबंधन को ध्वस्त कर दिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में भी निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने निषाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का देखकर प्रदेश ही दुनिया में निषाद समाज का ऐसा कौनसा व्यक्ति होगा जो खुश नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल कहते हैं, लेकिन भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।  उन्होंने कहा कि निषाद समाज और भाजपा के गठबंधन से सपा बसपा को पीड़ा हो रही है, लेकिन इस गठबंधन से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में अन्याय किसी के साथ नहीं होगा और शोषण किसी का नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पेशेवर माफिया और अपराधियों के खिलाफ सरकार का अभियान चलता रहेगा।

सपा और बसपा ने निषाद समाज की आवाज उठाने वालों को रास्ते से हटाया : संजय निषाद

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि सपा और बसपा के शासन में निषाद समाज की आवाज उठाने वाले समाज के नेताओं को रास्ते से हटा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जब-जब निषाद समाज पर संकट आया तब गोरखपुर के तत्कालीन सांसद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क से सदन तक समाज के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में निषाद समाज भी ईवीएम का बटन दबाकर महापापी सपा और बसपा को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगा।

निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन ने प्रदेश से हाथी और साइकिल के जंगलराज को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने समाज के आरक्षण को रोकने के लिए हमेशा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निषाद समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज आंदोलन के मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया है। समाज के आरक्षण का मामला भी निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग से मत्स्य मंत्रालय गठित किया है प्रधानमंत्री मत्स्य योजना लागू की है।

अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की
सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में ओबीसी और एसटी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही अभ्यर्थी नारे लिखे पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थियों ने नारेबाजी जारी रखी। उधर, गृहमंत्री अमित शाह के भाषण में निषाद समाज के आरक्षण पर आश्वासन नहीं मिलने पर निषाद समाज के युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यक्रम के अंत में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मंच से समाज को आश्वासन दिया कि समाज की प्रत्येक मांग को पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed