फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow historical ghantaghar to develop as lucknow haat.

अवधी फूडकोर्ट और हाट से बढ़ेगी नवाबी शहर की शान

Sat, 27 Dec 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Dec 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
lucknow historical ghantaghar to develop as lucknow haat.
हुसैनाबाद का ऐतिहासिक घंटाघर परिसर लखनऊ हाट के रूप में विकसित होगा। पार्क लखनवी दस्तकारी के नए बाजार के तौर पर भी डवलप करने की तैयारी है।
विज्ञापन


साथ ही यहां के अवधी फूडकोर्ट में लखनवी व्यंजनों का दस्तरख्वान भी सजेगा। इसका पहला चरण मार्च-2015 तक पूरा हो जाएगा जबकि, 2015 के अंत तक लखनऊ हाट अपने पूर्ण स्वरूप में नजर आने लगेगा।

इस काम की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। मंडल आयुक्त महेश गुप्ता और जिलाधिकारी राजशेखर ने हेरिटेज जोन का शुक्रवार को दौरा किया और आर्किटेक्ट को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


टीले वाली मस्जिद से छोटे इमामबाड़े के बीच सुंदरीकरण को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी गंभीर हैं।

इसी को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे से रूमी गेट से कमिश्नर महेश कुमार गुप्ता और जिलाधिकारी राजशेखर ने निरीक्षण शुरू किया। उनके साथ नगर निगम, जल निगम, लेसा, एलडीए, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सबसे पहले रोड चौड़ीकरण का काम देखा गया। इसके बाद जल निगम के सीवरेज के काम का जायजा लिया गया यहां साथ ही साथ सड़क चौड़ी करने का काम भी जारी है।

यहां होगा छोटा लखनऊ हाट

lucknow historical ghantaghar to develop as lucknow haat.
घंटाघर में तालाब की सीढ़ियों को लाल टाइल्स से नया रूप दिया जा रहा है। दोनों अधिकारियों ने इस काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। एलडीए अधिकारियों ने पहले चरण का काम मार्च-2015 तक पूरा करने का भरोसा दिया।

उन्हें बताया गया कि यहां चार दुकानें भी बनाई जानी हैं। जिस पर आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया कि वे अधिक दुकानें विकसित करने का प्रयास करें।

यहां छोटा लखनऊ हाट विकसित किया जाए। इसमें चिकनकारी, आरी, जरदोजी, जाली जैसी लखनवी दस्तकारों को जगह दी जाए। इसके अलावा लखनवी व्यंजनों का एक फूडकोर्ट भी यहां विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा घंटाघर परिसर के पास ही एक पार्किंग के लिए भी जगह का चयन कर लिया गया है। घंटाघर झील के सुंदरीकरण के लिए एलडीए को मार्च तक का समय दिया गया है।

अधिकारियों को अभियंताओं ने बताया कि झील में पानी की रीचार्जिंग खुद-ब -खुद हो रही है। ऐसे में इसे साफ करने का काम बहुत धीमा हो पा रहा है। अब बड़ी मशीनों को लगा कर यह काम तेजी से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed