फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: High Court's Awadh Bar lawyers will not work today

लखनऊ: हाईकोर्ट के अवध बार के वकील आज नहीं करेंगे काम, हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का है विरोध

Wed, 30 Aug 2023 08:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Aug 2023 08:47 AM IST
सार

प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने दी। प्रस्ताव में इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही वकीलों द्वारा घटना का विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Lucknow: High Court's Awadh Bar lawyers will not work today
वकीलों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएसन के अधिवक्ता बुधवार को अदालती काम नहीं करेंगे। 30 अगस्त को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने का यह निर्णय मंगलवार शाम अवध बार की कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया। इसके प्रस्ताव की जानकारी अवध बार के महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने दी। प्रस्ताव में इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही वकीलों द्वारा घटना का विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


हापुड़ में हुआ था लाठीचार्ज

यूपी के हापुड़ जिले में पुलिस ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं से कोतवाली पुलिस की जमकर नोकझोंक और खींचातानी हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


हापुड़ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता एवं उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया। अधिवक्ता मुकदमा वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed