Lucknow Murder News: हाईकोर्ट की महिला कर्मी की गला रेतकर हत्या, भाई बोला- भांजी ने प्रेमी के साथ मिल मार डाला
UP Lucknow Murder News Today in Hindi: लखनऊ के चिनहट में रहने वाली 40 वर्षीय हाईकोर्ट कर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या संदिग्ध हालातों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार देर रात सेमरा निवासी ऑडिट भवन की महिला कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह जानकारी मिली तो डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार और इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। है। मृतका के भाई ने भांजी पर प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भाई रवि के मुताबिक, उसका बहन ऑडिट भवन में हाउसकीपिंग का काम करती थीं। रविवार देर रात 16 वर्षीय भांजी ने उन्हें कॉल करके मां की हत्या होने की बात बताई। यह सुनकर वह आनन-फानन बहन के घर पहुंचे। देखा कि बहन का शव बेड पर पड़ा था। उनका गला रेता गया था। आसपास खून बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
रवि ने आगे बताया कि भांजी का पड़ोस में रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वर्ष 2024 में वह भांजी को अपने साथ भगा ले गया था। इस पर बहन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने भांजी को सकुशल खोज निकाला था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।