{"_id":"61bf8e52aa9826087b0637a2","slug":"lucknow-high-court-appoints-dm-as-administrator-of-the-institutions-of-christian-college-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : हाईकोर्ट ने क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी के संस्थानों का डीएम को बनाया प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : हाईकोर्ट ने क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी के संस्थानों का डीएम को बनाया प्रशासक
Mon, 20 Dec 2021 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 04:23 AM IST
सार
कोर्ट ने कहा कि जो लोग सोसाइटी का प्रबंधन कर रहे है वे तुरंत इसका प्रभार डीएम को सौंप दें।
विज्ञापन
Lucknow High Court
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्थानीय क्रिश्चियन कॉलेज सोसाइटी में कुप्रबंधन के मामले में क्रिश्चियन कॉलेज समेत सोसाइटी के पांचों शैक्षणिक संस्थानों का डीएम लखनऊ को प्रशासक नियुक्त किया है। कोर्ट ने कहा कि जो लोग सोसाइटी का प्रबंधन कर रहे है वे तुरंत इसका प्रभार डीएम को सौंप दें।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने यह आदेश बिशप सुबोध सी मोंदल व अन्य की याचिका पर दिया। इसमें, सोसाइटी में कुप्रबंधन का मुद्दा उठाया गया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका से पता चलता है कि क्रिश्चियन कालेज पूरी तरह कुप्रबंधन की गिरफ्त में है। सोसाइटी चर्च की संपत्तियों को बेचा गया है। सोसाइटी के कुप्रबंधन संबंधी कई मुकदमें अदालतों में चल रहे हैं। सोसाइटी की संपत्तियों को पहले की तरह निस्तारित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोर्ट ने अंतरिम आदेश में डीएम को सोसाइटी के प्रशाशक के रुप में चार्ज लेकर यह देखने को कहा है कि सोसाइटी के संस्थानों का प्रबंधन समुचित तरीके से हो। अदालत ने याचिका को तीन अन्य संबंधित याचिकाओं के साथ चार हफ्ते बाद सूचीबद्ध करने को कहा है।
विज्ञापन
सोसाइटी के शैक्षणिक संस्थान
- लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज
- क्रिश्चियन ट्रेनिंग कॉलेज
- क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन
- सेंटिनियलहायर सेकेंडरी स्कूल
- लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज स्कूल