{"_id":"69c79468463e181a4a04749f","slug":"lucknow-he-won-t-pay-back-my-money-claiming-this-a-neighbor-doused-a-man-with-petrol-and-set-him-on-fire-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 'मेरे पैसे नहीं देता है' कहकर पड़ोसी ने पेट्रोल से डालकर जलाया; कान और पीठ झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 'मेरे पैसे नहीं देता है' कहकर पड़ोसी ने पेट्रोल से डालकर जलाया; कान और पीठ झुलसी
Sat, 28 Mar 2026 02:12 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:12 PM IST
सार
त्रिवेणी नगर तीन अलीगंज निवासी रानी यादव ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बुधवार को उनका भाई राकेश यादव अपना काम करके घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में बड़ा मामला सामने आया है। अलीगंज इलाके में पैसे के विवाद में पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर जला दिया। युवक के परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन
त्रिवेणी नगर तीन अलीगंज निवासी रानी यादव ने बताया कि बुधवार को उनका भाई राकेश यादव अपना काम करके घर वापस आ रहा था। मूंगफली मण्डी के रास्ते में पड़ोस का रहने वाला बलगर नाम का लड़का मिल गया। वो भाई से पैसा मांगने लगा। जिसका भाई ने विरोध किया तभी बलगर भाई के साथ मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान बलगर ने अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और भाई पर डालकर आग लगा दी। जिससे भाई राकेश काफी जल गया। राकेश का हाथ, कान व पीठ थोड़ा सा जला है। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पूर्व परिचित हैं। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है।