फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow got 6198 vial vaccine

स्टेट डिपो से लखनऊ को मिली 6198 वायल वैक्सीन, हर वायल में है 10 डोज

Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lucknow got 6198 vial vaccine
स्टेट डिपो से लखनऊ को मिली 6198 वायल वैक्सीन, हर वायल में है 10 डोज
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी को 6198 वायल कोरोना वैक्सीन मिल गई है। एक वॉयल में 10 डोज हैं। इस तरह 61980 डोज दी जा सकेंगी। वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐशबाग स्थित स्टोर में रखा गया है। राजधानी में वैक्सीन मंगलवार को ही पहुंच गई थी, लेकिन स्टेट डिपो से लखनऊ के हिस्से की वैक्सीन बुधवार दोपहर अलाट की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोपहर बाद सिल्वर जुबली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने स्टेट डिपो से वैक्सीन लेकर ऐशबाग में बने जिले के डिपो में पहुंचे। यहां वैक्सीन रखने के बाद कमरे को सील कर दिया गया है। गुरुवार सुबह अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद कोल्ड चेन सेंटर को वैक्सीन अलॉट की जाएगी।
टीकाकरण प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि राजधानी के हिस्से की वैक्सीन मिल गई है। उसे सुरक्षित तरीके से स्टोर में रखा गया है। 16 जनवरी को 16 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। अभी तक की तैयारी 1600 लोगों के टीकाकरण की है। इस हिसाब से गुरुवार सुबह कोल्ड चेन सेंटरों को वैक्सीन अलॉट की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होना है। इसके तहत 61 अस्पतालों में 200 बूथ तैयार किए गए हैं। लेकिन पहले दिन 16 बूथ पर ही टीकाकरण की तैयारी है। यदि शासन से बूथ घटाने या बढ़ाने का निर्देश होगा तो उसका पालन किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण पूरा होने के बाद फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण होगा। इसमें अभी तक 27300 लोगों का पंजीकरण हो पाया है। इसमें प्रशासन से जुड़े लोगों की संख्या 5000 है। पुलिस के सात हजार, नगर निगम के 15000 और आपदा प्रबंधन से जुड़े 300 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

तैयार हैं 21 कोल्ड चेन सेंटर
वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 कोल्ड चेन सेंटर बनाए गए हैं। यहां सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह बैठक के बाद संबंधित सेंटरों को वैक्सीन भेजी जाएगी। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 21 सेंटर से 61 अस्पतालों में वैक्सीन की आपूर्ति करने की रणनीति बनाई गई है। 16 जनवरी को सिर्फ 16 अस्पतालों में टीकाकरण होना है। ऐसे में संभव है कि पांच या सात गोल्ड चेन सेंटर को ही वैक्सीन भेजी जाएगी। अन्य सेंटरों को एक दिन बाद भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका अंतिम फैसला गुरुवार की बैठक के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0.5 एमएल की होगी एक डोज
कोरोना वैक्सीन की एक डोज 0.5 एमएल की होगी। इसे जिस सिरिंज से लगाया जाएगा, उसे तत्काल नष्ट कर दिया जाएगा। डॉ. एमके सिंह ने बताया कि टीकाकरण टीम को विशेष तरह की ट्रेनिंग दी गई है। हर टीम में 6 लोग मौजूद रहेंगे। वे टीका लगाने के बाद संबंधित लाभार्थी को बगल में बने कमरे में भेजेंगे। जहां 30 मिनट आराम करने के बाद संबंधित लाभार्थी बाहर जा सकेंगे। टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की जांच के लिए अलग से टीम भी मौजूद रहेगी।

10 टीमें रहेंगी रिजर्व
स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि टीकाकरण करने वाली 10 टीमें रिजर्व में रहेंगी। किसी भी स्थान पर समस्या आने पर संबंधित टीम को वहां रवाना किया जाएगा। 16 जनवरी को हर सेंटर पर एक एक बूथ चलेगा। इसलिए 16 टीकाकरण टीमें काम करेंगी। इसके अलावा 10 कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। यदि सोमवार को टीकाकरण होता है तो जिस अस्पताल में जितने बूथ बने हैं वहां इतनी टीमें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 10 रिजर्व में रहेंगी। किस स्वास्थ्य कर्मी को किस सेंटर पर वैक्सीनेशन कराना है, इसकी जानकारी 15 जनवरी की शाम संबंधित लाभार्थी को मिल जाएगी। सेंटर पर जाने के बाद वैक्सीनेशन ऑफिसर, पुलिस कर्मी और एएनएम द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। उसके बाद टीकाकरण कच्छ में भेजा जाएगा।
मंडल के जिलों में भेजी गई वैक्सीन
लखनऊ 61980
हरदोई 17400
लखीमपुर खीरी 15650
रायबरेली 11550
सीतापुर 19810
उन्नाव 13821
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed