फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Goods worth lakhs were blown from the house of doctor couple in Parsvnath apartment

लखनऊ : पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में डॉक्टर दंपति के घर से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 10 Nov 2021 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Nov 2021 08:13 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर फोरेसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। वहीं मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Goods worth lakhs were blown from the house of doctor couple in Parsvnath apartment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभूतिखंड इलाके के पार्श्वनाथ अपार्टमेंट में मंगलवार रात को चोरों ने डॉक्टर दंपति का घर साफ कर दिया। चोरों ने फ्लैट में रखे जेवरात व नकदी उड़ा ली। चोरों की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में एक चोरी सामान लेकर जाते हुए दिखा है। पुलिस ने मौके पर फोरेसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। वहीं मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के टॉवर नंबर-10 के फ्लैट नंबर 504 में डॉ. अभय श्रीवास्तव परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी ज्योति हैं। मंगलवार की शाम को वह इंदिरानगर स्थित अपनी क्लीनिक पर गये थे। रात को वापस आये तो घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसमें कीमती सामान व नकदी गायब थी। डॉ. अभय के मुताबिक चोरों ने घर में रखा सोने का कंगन, कीमती सामान, एक घड़ी, नकदी साफ कर दिया। हालांकि अभी तक सामान की सूची पुलिस को नहीं सौंपी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दिखा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पाइप के रास्ते चढ़ा व ग्रिल काट कर घर में घुसा
पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया कि चोर डॉ. अभय के घर पानी निकासी के लिए लगे पाइप के सहारे पांचवीं मंजिल तक आया। जहां से खिड़की ग्रिल काट कर अंदर घुसा। घर में लगे सीसीटीवी में एक चोर कैद हुआ है। घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे की है। चोर के हावभाव से लगता है कि वह अपार्टमेंट के हर कोने से वाकिफ  था और डॉक्टर दंपती के आने-जाने की पूरी जानकारी थी। जिसके कारण उसने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed