खुलासा: पुलिस ने ही खींची थी पीड़िता की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हुए गैंगरेप मामले पर बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने युवती के निर्वस्त्र शरीर पर कपड़ा न डालकर मोबाइल से फोटो खींची।
पुलिस पर ये आरोप बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर आरएस कुशवाहा, अखिलेश अंबेडकर और जिलाध्यक्ष राकेश गौतम ने लगाए। उन्होंने मोबाइल से फोटो लेने के बाद बाहर भेजने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अपराधियों को मिले मौत की सजा
बसपा ने मोहनलालगंज में गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को जल्द पकड़कर मौत की सजा देने की मांग की है।
वहीं बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर और पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने सपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है।
प्रदेश में चारो तरफ जंगलराज है। नाबालिग लड़कियां, छात्राएं और युवतियां अब सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।
आंदोलन करेंगे बसपाई
आरके चौधरी ने कहा कि बसपा टीम ने घटनास्थल का दौरा करके हादसे की सूचना बसपा सुप्रीमो मायावती को दी है।
बसपा प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन करेगी, ऐसा संकेत मायावती ने दिया है। मोहनलालगंज में बलसिंह खेड़ा गैंगरेप हैवानियत की सबसे बड़ी घटना है।
यह दिल्ली के निर्भया कांड के बाद दिल दहला देने वाली दूसरी सबसे बड़ी घटना है। बसपा इसकी घोर निंदा करती है।
पुलिस प्रशासन धन उगाही में व्यस्त
आरके चौधरी के अनुसार प्रदेश के मंत्री और पुलिस प्रशासन धन उगाही में जुटे हैं। कानून व्यवस्था बद से बदतर है।
शनिवार को पार्टी हाईकमान को दोबारा स्थिति से अवगत कराया गया है। उनका निर्देश मिलने पर बसपा आगे का कदम उठाएगी।