फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Ganesh Utsav begins on Monday, with plans to decorate grand pandals in every area; celebrations will

लखनऊ: सोमवार से शुरू होगा गणेश उत्सव, हर इलाके में भव्य पंडाल सजाने की योजना; 25 तक रहेगी धूम

Sun, 13 Sep 2026 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 13 Sep 2026 07:24 PM IST
सार

Ganpati Puja Pandal: 14 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। लखनऊ शहर के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न थीम वाले पंडाल देखने को मिलेंगे। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Ganesh Utsav begins on Monday, with plans to decorate grand pandals in every area; celebrations will
भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदती युवतियां। संवाद

विस्तार

गणेशोत्सव की आहट के साथ लखनऊ में बप्पा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर भर में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी से लेकर 25 सितंबर तक गणपति उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। अलग-अलग इलाकों में इस बार गणेश प्रतिमाओं और पंडालों की थीम भी अलग नजर आएगी। कहीं मुंबई के सिद्धिविनायक की छवि में ''मनौतियों के राजा'' विराजेंगे तो कहीं मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजेगा। कहीं ''लखनऊ के महाराजा'' आकर्षण का केंद्र होंगे तो बाजारों में बाल गणेश, कान्हा और संगीत से जुड़े रूप लोगों को लुभा रहे हैं। झूलेलाल वाटिका, गोमतीनगर के पत्रकारपुरम, निशातगंज, ऐशबाग, अमीनाबाद और आलमबाग में पंडालों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


सिद्धिविनायक की छवि में सजेगा बप्पा का दरबार
हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में इस बार भव्य गणेशोत्सव होगा। यहां मुंबई के सिद्धिविनायक से प्रेरित ''मनौतियों के राजा'' की प्रतिमा विराजेगी। करीब 13 हजार वर्गफुट में बन रहे पंडाल की ऊंचाई करीब 80 फीट होगी। कोलकाता से आए करीब 60 कारीगर इसे तैयार कर रहे हैं। पंडाल की थीम अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर आधारित है। इसे वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रखने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


मंदिरनुमा पंडाल में आस्था का रंग
गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर गणेशोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। यहां पंडाल को मंदिर की शैली में सजाया जा रहा है। गणेश प्रतिमा और साज-सज्जा में पारंपरिक धार्मिक रंग के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण कलशों के बीच ''लखनऊ के महाराजा''
पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज में इस बार गणेश प्रतिमा को खास रूप दिया जा रहा है। यहां ''लखनऊ के महाराजा'' की थीम आकर्षण का केंद्र होगी। स्वर्ण कलशों की सजावट के बीच बप्पा विराजेंगे। आयोजन में डांडिया और कथक के साथ बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।

बाजार के बीच सजेगा गणेशगंज का दरबार
अमीनाबाद के गणेशगंज-रानीगंज क्षेत्र में गणेशोत्सव को लेकर बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। यहां प्रतिमाओं के साथ पंडाल और सजावट का काम चल रहा है। बाजार के बीच गणेश प्रतिमाओं के अलग-अलग रूप लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं आलमबाग क्षेत्र में भी पंडाल आकार लेने लगे हैं। फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से बप्पा के स्वागत की तैयारी है। स्थानीय स्तर पर छोटी और बड़ी प्रतिमाओं की मांग बनी हुई है।


बाल गणेश से कान्हा रूप तक, मिट्टी के गणपति से पर्यावरण का संदेश
गणेशोत्सव की तैयारियों में पर्यावरण का रंग भी नजर आ रहा है। कई मूर्तिकार मिट्टी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। वहीं बाजार में भी इस बार गणेश प्रतिमाओं के कई नए रूप देखने को मिल रहे हैं। पारंपरिक प्रतिमाओं के साथ बाल गणेश, कान्हा रूप और संगीत से जुड़े गणेश लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कहीं बप्पा के हाथ में बांसुरी है तो कहीं वीणा। मुकुट, पगड़ी, अलग-अलग वस्त्र और वाहनों के साथ प्रतिमाओं को सजाने के विकल्प भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed