{"_id":"6ace71cbdb3687c862085ea2","slug":"lucknow-fraud-over-a-job-offer-kidnapping-story-concocted-to-evade-consequences-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नौकरी के नाम पर ठगी, बचने के लिए रची अपहरण की कहानी, अहमदाबाद होटल से बरामद हुआ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: नौकरी के नाम पर ठगी, बचने के लिए रची अपहरण की कहानी, अहमदाबाद होटल से बरामद हुआ डॉक्टर
Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
सार
डॉ सत्यरत्न दीक्षित की पत्नी शिप्रा यादव ने छह अक्टूबर को पति के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। सूचना थी कि दो स्कॉर्पियो से उनका पीछा किया जा रहा है और उनका अपहरण हो गया है। जांच में लोकेशन अहमदाबाद मिली।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने और वापसी का दबाव बढ़ने पर डॉक्टर ने अपने अपहरण की झूठी सूचना दे दी। मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने उन्हें गुजरात के अहमदाबाद स्थित होटल से सकुशल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मड़ियांव निवासी डॉ सत्यरत्न दीक्षित की पत्नी शिप्रा यादव ने छह अक्टूबर को पति के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। सूचना थी कि दो स्कॉर्पियो से उनका पीछा किया जा रहा है और उनका अपहरण हो गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो अहमदाबाद में मिली। संयुक्त टीम ने विट्ठल मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित होटल श्रीमद से सत्यरत्न को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि सत्यरत्न ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। आरोप है कि उन्होंने एलडीए, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और पीडब्ल्यूडी में नियुक्ति के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कहकर लोगों को बुलाया था। नौकरी न मिलने पर लोग रुपये वापस मांग रहे थे। दबाव बढ़ने पर उन्होंने डायल-112 पर पीछा किए जाने की झूठी सूचना दी, मोबाइल बंद किया और कार पुरनिया चौराहे के पास खड़ी कर चारबाग से साबरमती एक्सप्रेस पकड़कर अहमदाबाद चले गए।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि प्रखर पांडेय की तहरीर पर सत्यरत्न के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार करने के आरोप में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन