फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fraud of Rs 17.50 lakh in the name of telecom partnership, case registered against two youths

Lucknow: टेलीकॉम सेक्टर मे पार्टनरशिप के नाम पर बड़ा धोखा, कारोबारी से 17.50 लाख रुपये ठगे

Wed, 09 Apr 2025 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

लखनऊ में टेलीकॉम सेंक्टर में पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से 17.50 लाख रुपये की ठगी हुई। जब उसने दबाव बनाया तो फर्जी चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Fraud of Rs 17.50 lakh in the name of telecom partnership, case registered against two youths
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

चिनहट के सतरिख सिटडेल अपार्टमेंट के कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बीबीडी थाने में टेलीकॉम सेक्टर में पार्टनशिप के नाम पर ठगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि विनय खंड-2 निवासी विक्रम ओझा व संतकबीर नगर निवासी गगन शुक्ला ने उनसे  17.50 लाख रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि नवंबर 2022 को उनकी मुलाकात विक्रम से हुई थी। विक्रम ने खुद को 'जीएस टेलीसर्विसेज' नामक कंपनी का मालिक बताया। शुरुआत में उसे 11.90 लाख रुपये दिए। कुछ समय बाद विक्रम ने 4 लाख रुपये लौटाए लेकिन फिर मुनाफा देना बंद कर दिया।  2023 में हिसाब और मुनाफा मांगने पर विक्रम टालमटोल करने लगा। मामले की जांच करने सामने आया कि कंपनी असल में गगन शुक्ला के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- यूपी: पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव डालने पर आरोपियों ने 14 लाख रुपये के चेक दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह से शिकायत की है जिनके निर्देश पर बीबीडी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed