{"_id":"69762e522dfcc994130137ab","slug":"lucknow-four-cartridges-found-in-passenger-s-handbag-at-airport-rigorous-interrogation-after-detention-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग में मिले चार कारतूस, हिरासत में लेने के बाद कड़ी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग में मिले चार कारतूस, हिरासत में लेने के बाद कड़ी पूछताछ
Sun, 25 Jan 2026 08:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Jan 2026 08:23 PM IST
सार
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में कारतूस मिलन से हड़कंप मच गया। इस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई फिर जाने दिय गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात सुरक्षा जांच के दौरान दिल्ली जा रहे यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के चार कारतूस बरामद हुए। सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
कारतूस पुलिस को दे दिए गए।
प्रयागराज के वीर सिंह यादव को एयर इंडिया की उड़ान एआई-1877 से शनिवार रात 8:50 बजे दिल्ली जाना था। आठ बजे वह टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे।
सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंडबैग में चार कारतूस दिखाई दिए। सीआईएसएफ ने वीर को हिरासत में लिया। कारतूस .32 बोर के थे। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि सीआईएसएफ ने बरामद कारतूस पुलिस के हवाले कर दिए।
विज्ञापन