{"_id":"66a09a0e8be27ee369009515","slug":"lucknow-former-professor-of-medical-college-get-beaten-by-people-in-his-own-hospital-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मरीज की मौत पर तीमारदारों ने डॉक्टर को कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मरीज की मौत पर तीमारदारों ने डॉक्टर को कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 24 Jul 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:05 PM IST
सार
आरोपियों ने डॉक्टर को कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान डॉक्टर प्रोफेसर रवि देव को चोट लगी। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार इलाके में इग्निस अस्पताल में एक मरीज तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर रवि देव कर रहे थे। बीती रात मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजन भड़क उठे और डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया पर सभी लोग इतना भड़क उठे कि उन लोगों ने बुजुर्ग डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनको कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर डॉक्टर रवि देव को बचाया।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हुई घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बुधवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग डॉक्टर रवि देव के साथ मारपीट करते दिखे। इस मामले में अब मारपीट करने वालों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।