फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Former Chief Secretary Shambhunath fainted while giving a speech, died in the auditorium itself; he b

लखनऊ: भाषण देते-देते बेहोश हुए पूर्व मुख्य सचिव शंभूनाथ, सभागार में ही हो गई मृत्यु; 1970 बैच के थे आईएएस

Sat, 30 Aug 2025 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Aug 2025 10:34 PM IST
सार

Shambhunath died: लखनऊ में एक कार्यक्रम में बोलने के दौरान ही पूर्व आईएएस डॉक्टर शुंभुनाथ गिर गए। उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Former Chief Secretary Shambhunath fainted while giving a speech, died in the auditorium itself; he b
सभागार में हो गई डॉक्टर शंभुनाथ की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मृत्यु का दिन और समय निश्चित है, उसे कोई बदल नहीं सकता। जैसी हो भवतव्यता वैसी मिले सहाय, ताहि न जाए तहां पर ताहि तहां ले जाए। बस, यही बोलते-बोलते प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और साहित्यकार डॉ. शंभुनाथ (80) अचानक मौत के आगोश में समा गए। शनिवार शाम उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में लेखिका मनोरमा श्रीवास्तव के कर्ण पर आधारित उपन्यास के विमोचन समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वक्तव्य देते समय उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


हैरत वाली बात यह है कि वह मृत्यु पर ही बोल रहे थे। अचानक उनका सिर मेज पर झुकता चला गया और वे अचेत हो गए। अगले ही पल काल के पंजों ने उन्हें झपट लिया। जिस वक्त यह अप्रत्याशित घटना हुई, उस समय डॉ. शंभुनाथ की पत्नी चंदा भी सभागार में थीं। सभी लोग उन्हें लेकर सिविल अस्पताल भागे, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के वक्त मंच का संचालन कवि सर्वेश अस्थाना कर रहे थे। मंच पर मनोरमा श्रीवास्तव, दूरदर्शन के सहायक निदेशक आत्मप्रकाश मिश्र, वरिष्ठ कवि बुद्धिनाथ मिश्र, हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक अमिता दुबे और वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ समेत जाने माने साहित्यकार मौजूद थे। डॉ. शंभुनाथ की अचानक इस तरह से मृत्यु होने पर अफरातफरी मच गई। डॉ. शंभुनाथ 1970 बैच के आईएएस थे। 2007 में प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष रहे, वहीं ली अंतिम सांस
डॉ. शंभुनाथ उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। उसी हिंदी संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस भी ली। उनका प्रशासनिक कॅरिअर शानदार रहा। वे राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रमुख सचिव भी रहे। उन्हें लेखन का गहरा शौक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed