{"_id":"693071b4d7a24cf2ba015266","slug":"lucknow-fog-disrupts-flight-operations-seven-flights-cancelled-and-over-20-delayed-on-thursday-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कोहरे ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, गुरुवार को सात विमान हुए निरस्त, 20 से ज्यादा हुए लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कोहरे ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, गुरुवार को सात विमान हुए निरस्त, 20 से ज्यादा हुए लेट
Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
सार
flights delayed due to fog: कोहरे ने विमानों का संचालन बिगाड़ दिया है। गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर सात उड़ान निरस्त हो गईं तो वहीं 20 से ज्यादा लेट पहुंचीं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे के चलते विमानों का संचालन लगातार बिगड़ा हुआ है। बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित आठ उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं 20 फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली 6ई-6614 व बंगलूरू से लखनऊ आने वाली 6ई-903 निरस्त कर दी गई। मुंबई से लखनऊ आने वाली 6ई-5088 व कोलकाता से लखनऊ आने वाली 856 निरस्त रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6ई-6615, लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6ई-5201 एवं लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6ई-6469 उड़ान भी निरस्त रही।
विज्ञापन
देरी से आने वाली उड़ानों में हैदराबाद लखनऊ उड़ान संख्या 6ई-6167 पांच घंटे तथा लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली 6ई-6166 चार घंटे लेट रही। 6ई-1416 अबुधाबी-लखनऊ ढाई घंटे, 6ई-1424 शारजाह-लखनऊ एक घंटे, 6ई-453 हैदराबाद-लखनऊ डेढ़ घंटे, 6ई-515 चेन्नई-लखनऊ 50 मिनट, आइएक्स-2973 बंगलूरू-लखनऊ 55 मिनट, 6ई-935 अहमदाबाद लखनऊ एक घंटे, 6ई-7422 इंदौर-लखनऊ पौन घंटे, 6ई-98 दम्माम-लखनऊ सवा घंटा तथा 6ई-451 बंगलूरू लखनऊ 50 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 6ई-758 लखनऊ-दिल्ली दो घंटे, 6ई-399 लखनऊ-गोवा 35 मिनट, 6ई-6222 लखनऊ-मुंबई एक घंटे, 6ई-2292 लखनऊ-दिल्ली 40 मिनट, 6ई-6968 लखनऊ-अहमदाबाद व 6ई-518 लखनऊ-चेन्नई एक-एक घंटे, 6ई-7027 लखनऊ-जयपुर 55 मिनट, 6ई-6354 लखनऊ-बंगलूरू 50 मिनट, 6ई-97 लखनऊ-दम्माम डेढ़ घंटे, एक्ससी-6489 लखनऊ-दिल्ली सवा घंटे तथा ओवी-706 लखनऊ-मस्कट पौने दो घंटे देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन